Move to Jagran APP

बहन की कटी नाक देख क्रोधित हुआ रावण, किया सीता हरण Dehradun News

आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला के चौथे दिन सीता हरण और बाली वध का मंचन किया गया। वहीं शहर में भव्य राम बरात निकाली गई।

By BhanuEdited By: Published: Thu, 03 Oct 2019 01:57 PM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2019 01:57 PM (IST)
बहन की कटी नाक देख क्रोधित हुआ रावण, किया सीता हरण Dehradun News
बहन की कटी नाक देख क्रोधित हुआ रावण, किया सीता हरण Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला के चौथे दिन सीता हरण और बाली वध का मंचन किया गया। इस दौरान बहन की नाक देखकर रावण को गुस्सा आया और उसने सीता हरण की योजना बनाई। 

loksabha election banner

मंचन में दिखाया कि शूर्पणखा पंचवटी में राम-लक्ष्मण से विवाह का प्रस्ताव रखती है। दोनों के मना करने पर वह उग्र हो उठती है, जिस पर लक्ष्मण उसकी नाक काट देते हैं। शूर्पणखा लंका लौट कर भाई रावण को व्यथा सुनाती है, जिस पर रावण क्रोधित होकर सीता का हरण कर लेता है। 

कुटिया लौटने पर सीता को वहां न देखने पर दोनों भाई सीता को ढूंढने निकलते हैं। सीता के न मिलने पर राम को व्याकुल देखकर दर्शक काफी भावुक हो उठे। इस मौके पर राम की भूमिका अर्जुन, लक्ष्मण की भूमिका अनमोल ने निभाई।

रावण ने काटे जटायु के पंख

श्री क्षेत्रीय संस्कृति रामकला समाज कल्याण समिति की ओर से आयोजित रामलीला मंचन में पांचवे दिन रावण-जटायु संवाद सहित शबरी की लीला का मंचन किया गया। मंचन में दर्शाया गया कि रावण सीता माता का हरण कर ले जा रहा था कि तभी आकाश मार्ग में उसे जटायु पक्षी मिलता है। वह रावण को पहचान लेता है। 

जटायु को पता चल जाता है कि रावण श्री राम की पत्नी का हरण करके ले जा रहा है। जटायु रावण से कहता है कि वह सीता को छोड़ दे अन्यथा भगवान राम उसे नहीं छोड़ेंगे। रावण नहीं मानता और पुष्पक विमान में तेजी से सीता माता को ले जाते हैं। जटायु रावण को रोकने का प्रयास करता है। 

इस पर रावण जटायु के पंख काट देता है। इस अवसर श्री राम का किरदार पपेंद्र, लक्ष्मण का सागर, सीता का धीरज, दशरथ का दिनेश फारसी, भरत का कमल पंत, केकैई का मनोज कुकरेती और रावण का नवीन उनियाल ने निभाया। 

श्री राम की बरात ने श्रद्धालुओं का मन मोहा

श्री रामलीला कला समिति की ओर से श्री राम बरात शोभायात्रा निकाली गई। दूल्हा- दूल्हन की वेशभूषा में सजे श्रीराम और सीता ने सबका मन मोह लिया। राम बरात शिवाजी धर्मशाला से आरंभ होकर सहारनपुर चौक, झंडा बाजार,  रामलीला बाजार, हनुमान चौक, धामावाला, पलटन बाजार घंटाघर से वापस शिवाजी धर्मशाला में संपन्न हुई। 

शहर में श्रद्धालुओं ने जहां-जहां राम बरात शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में भगवान श्री गणेश, भगवान शिव, माता वैष्णों देवी, राधा-कृष्ण, भगीरथ द्वारा गंगा मैया का धरती पर अवतरण की झांकियां शामिल रही। 

यह भी पढ़ें: परशुराम और लक्ष्मण संवाद ने जीत लिया दर्शकों का मन Dehradun News

सुंदर झांकियों ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रही इस दौरान प्रसाद का भी वितरण किया गया। राम बरात शोभायात्रा का शुभारंभ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष अशोक वर्मा ने राम लक्ष्मण को तिलक लगाकर किया। राम बरात में समिति के रविंद्र मांगलिक, सोम प्रकाश शर्मा, राकेश महेंद्रू, अरविंद गोयल, महेश गर्ग, तरुण शर्मा, शोभित मांगलिक, विक्की गोयल, दयाल चंद गुप्ता, हर्ष कुमार अग्रवाल, मनोज कुमार, शरद गोयल आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें: श्रीराम के जन्म पर दीपमय पर हुई अयोध्या, राम ने किया ताड़िका का वध Dehradun News


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.