विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ration Door Step Delivery : थमेगी कालाबाजारी, अब सरकारी गोदामों से सीधे राशन की दुकानों में पहुंचेगा खाद्यान्न

By Nirmala BohraEdited By:
Published: Sun, 17 Jul 2022 11:44 AM (IST)

Ration Door Step Delivery डोर स्टेप डिलीवरी के अंतर्गत अब सरकारी गोदामों से खाद्यान्न सीधे राशन की दुकानों में पहुंचेगा। ...और पढ़ें

Ration Door Step Delivery : अब सरकारी गोदामों से खाद्यान्न सीधे राशन की दुकानों में पहुंचेगा
Ration Door Step Delivery : अब सरकारी गोदामों से खाद्यान्न सीधे राशन की दुकानों में पहुंचेगा

राज्य ब्यूरो, देहरादून: Ration Door Step Delivery : उत्तराखंड सरकारी सस्ते खाद्यान्न की कालाबाजारी और गरीबों को उनके हिस्से का अनाज नहीं मिलने की शिकायतों से निजात पाने जा रहा है। डोर स्टेप डिलीवरी के अंतर्गत अब सरकारी गोदामों से खाद्यान्न सीधे राशन की दुकानों में पहुंचेगा।

माह के अंत तक चार जिलों में यह योजना लागू हो जाएगी

खाद्यान्न उठान में राशन विक्रेताओं की भूमिका समाप्त होने जा रही है। प्रदेश के चार मैदानी जिलों देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल में इस माह के अंत तक यह योजना लागू हो जाएगी।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अभियान (एनएफएसए) के अंतर्गत गोदामों से खाद्यान्न उठान और उसके वितरण की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत डोर स्टेप डिलीवरी अनिवार्य रूप से की जानी है।

प्रदेश सरकार ने बीते मई माह में पहले चरण में देहरादून के सहसपुर और नैनीताल के रामनगर ब्लाक से राशन की दुकानों को इस योजना को प्रारंभ किया था। अब दूसरे चरण में इसे राज्य के चार मैदानी जिलों में पूरी तरह लागू किया जा रहा है।

ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम युक्त होगी डोर स्टेप डिलीवरी

खाद्य सचिव सचिन कुर्वे ने बताया कि चारों जिलों में डोर स्टेप डिलीवरी के लिए टेंडर आमंत्रित किए जा चुके हैं। इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस माह के अंत तक जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) युक्त डोर स्टेप डिलीवरी प्रारंभ की जाएगी। जीपीएस प्रणाली होने से सरकारी गोदामों से खाद्यान्न उठान की पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी। राज्य के अन्य जिलों में भी डोर स्टेप डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए कार्यवाही की जा रही है।