Move to Jagran APP

द्रोणनगरी को आशीर्वाद देने निकले भगवान जगन्नाथ, श्रद्धालुओ ने किया भव्य स्वागत Dehradun News

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हुई तो द्रोणनगरी का वातावरण जयकारों से गुंजायमान रहा। भगवान जगन्नाथ द्रोणनगरी को आशीर्वाद देने भ्रमण पर निकले।

By BhanuEdited By: Published: Wed, 15 Jan 2020 07:35 AM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2020 07:35 AM (IST)
द्रोणनगरी को आशीर्वाद देने निकले भगवान जगन्नाथ, श्रद्धालुओ ने किया भव्य स्वागत Dehradun News
द्रोणनगरी को आशीर्वाद देने निकले भगवान जगन्नाथ, श्रद्धालुओ ने किया भव्य स्वागत Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। अनंत रूप अन्नांत नाम, अनंत रूप अन्नांत नाम, आधी मूला नारायणा, आधी मूला नारायणा, जय जय श्री जगन्नाथ के साथ जब भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हुई तो द्रोणनगरी का वातावरण जयकारों से गुंजायमान रहा। भगवान जगन्नाथ द्रोणनगरी को आशीर्वाद देने भ्रमण पर निकले। पुष्प वर्षा के साथ जगह-जगह रथ यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। दूनवासियों ने भगवान जगन्नाथ का प्रसाद ग्रहण किया।

loksabha election banner

श्रीश्री जगन्नाथ मंदिर समिति की ओर से भव्य 20वीं रथ यात्रा निकाली गई। ऋषिकेश स्थित मधुबन आश्रम के स्वामी परमानंद महाराज ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर यात्रा को रवाना किया। फिर परेड मैदान से भगवान जगन्नाथ के रथ का रस्सा खींचकर महापौर सुनील उनियाल गामा ने यात्रा का शुभारंभ किया। 

बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ रथ में विराजमान भगवान जगन्नाथ ने शहरवासियों पर अपनी कृपा बरसाई। मकर संक्रांति के पर्व पर मंदिर समिति की ओर से भगवान जगन्नाथ को नगर भ्रमण कराया गया। रथ यात्रा सुबह करीब सवा दस बजे परेड मैदान से रवाना हुई। यहां से भक्तों में रथ का रस्सा खींचने और यात्रा मार्ग पर झाडू़ लगाने की होड़ मची रही।

इस दौरान जगह-जगह भगवान जगन्नाथ के रथ पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रथ के साथ चली रही झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। मंदिर समिति के सदस्य पूरी यात्रा के दौरान भक्तों को प्रसाद स्वरूप फल वितरित करते रहे। रथ यात्रा एस्ले हॉल चौक होते हुए घंटाघर पहुंची तो लोगों का उत्साह बढ़ता गया। यहां से रथ यात्रा पलटन बाजार को रवाना हुई। 

यहां व्यापारियों ने भगवान के दर्शन किए और आशीर्वाद ग्रहण किया। साथ ही भगवान के भजनों और जयकारों के साथ यात्रा आगे बढ़ती रही। पलटन बाजार से होते हुए रथयात्रा गांधी रोड, पिं्रस चौक से हरिद्वार रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट पहुंची और यहां पर यात्रा ने विश्राम किया। साथ ही हल्दी, चंदन, चावल और दूध से भगवान को भोग लगाया गया। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने भगवान का भोग छका।

यहां से हरिद्वार बाईपास स्थित मंदिर में रथ यात्रा का समापन हुआ। रथ यात्रा में मुख्य रूप सेे सुनील चंद जैन, अतुल वर्मा, विपुल वर्मा, कमल रस्तोगी, शिव प्रसाद ममगाईं, नरेंद्र गुप्ता, विधायक उमेश शर्मा काऊ, गणेश जोशी, विनोद चमोली, सुभाष जोशी, आनंद स्वरूप गुप्ता आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें: मकर संक्रांति पर आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी 

सब पर कृपा बरसाते हैं भगवान जगन्नाथ: अग्रवाल

जगन्नाथ रथयात्रा के संस्थापक राम कुमार अग्रवाल ने बताया कि साल में एक बार भगवान जगन्नाथ को मंदिर से बाहर नगर भ्रमण कराया जाता है। भगवान जगन्नाथ किसी के साथ भेदभाव नहीं करते, सभी पर कृपा बरसाते हैं। उन्होंने  बताया कि 19 जनवरी को मंदिर परिसर में मोक्ष योगा सेंटर की ओर से महामंत्र पर योग और मधुकर कला मंच की नृत्य प्रस्तुति के साथ रथयात्रा का समापन होगा। यह आयोजन शाम चार बजे हरिद्वार बाईपास रोड पर विष्णु विहार में स्थित मंदिर प्रांगण में होगा।

यह भी पढ़ें: मकर संक्रांति से बजेंगी शहनाइयां, इस वर्ष हैं 55 से अधिक शुभ मुहूर्त


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.