Ram Navami 2021: राज्यपाल मौर्य और सीएम रावत ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र और रामनवमी के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि भगवान श्रीराम ने हमें त्याग करुणा परोपकार जैसे उच्च नैतिक मूल्यों की शिक्षा और सत्य के मार्ग परचलने की प्रेरणा दी।
राज्य ब्यूरो, देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र और रामनवमी के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि भगवान श्रीराम ने हमें त्याग, करुणा, परोपकार जैसे उच्च नैतिक मूल्यों की शिक्षा और सत्य के मार्ग परचलने की प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन हमें मर्यादा के पालन, त्याग और साहस की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि रामनवमी का पर्व सभी आस्थापूर्वक और हर्षोल्लास से मनाएं, लेकिन इस दौरान कोविड को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन अवश्य करें।
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर शुभकामनाएं
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जनसंपर्क से जुड़े व्यक्तियों व मीडिया कर्मियों को राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि जनसंपर्क का कार्यक्षेत्र अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारी का है।
सरकारों और इसके विभिन्न विभागों, संगठनों, संस्थाओं का जनमानस से संपर्क, संवाद एवं समन्वय स्थापित करने में जनसंपर्क कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्यपाल ने अपील की कि जनसंपर्क से जुड़े लोग कोविड-19 से जुड़ी सूचनाओं एवं दिशा-निर्देशों के प्रचार-प्रसार में सार्थक भूमिका निभाएं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि आम जनता और सरकार के बीच सेतु की भूमिका जितनी महत्वपूर्ण है, उतनी ही चुनौती भरी भी है।
जनसंपर्क और मीडिया से जुड़े लोग इस चुनौती को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ते हैं। राज्य में पूर्व में आई प्राकृतिक आपदाओं की बात करें या फिर मौजूदा कोरोना महामारी के संकट की, हर मोर्चे पर जन संपर्क कर्मियों ने जिस जिम्मेदारी के साथ जनता को सही सूचनाएं देने व आम जन को जागरूक करने का काम किया, वह अत्यंत सराहनीय रहा।
यह भी पढ़ें-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- कोविड-19 महामारी के चलते प्रतीकात्मक होना चाहिए कुंभ मेला
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें