श्रीराम के जन्म पर दीपमय पर हुई अयोध्या, राम ने किया ताड़िका का वध Dehradun News
रामलीला कला समिति की ओर से झंडावाला में आयोजित रामलीला मंचन के दूसरे दिन श्रीराम जन्म धूमधाम से मनाया गया। श्रीराम का जन्म होते ही अयोध्या दीपमय हो उठा।
देहरादून, जेएनएन। रामलीला कला समिति की ओर से झंडावाला में आयोजित रामलीला मंचन के दूसरे दिन श्रीराम जन्म धूमधाम से मनाया गया। श्रीराम का जन्म होते ही अयोध्या दीपमय हो उठा।
रामलीला में श्री राम जन्म, विश्वामित्र के आगमन, श्री राम-लक्ष्मण के उनके साथ आश्रम जाने के दृश्य, श्री राम द्वारा अहिल्या उद्धार के साथ ही ऋषि मुनियों के तप में विघन डालने पर ताड़िका वध का मंचन किया गया।
इस मौके पर अखिल भारतीय अग्रवाल सभा के अध्यक्ष सोहन लाल ने बतौर मुख्यातिथि, शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष गौरव कुमार ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में अरविंद गोयल, सोम प्रकाश, राकेश महेंद्रु, महेश गर्ग, दयाल चंद मौजूद रहे।
विश्वमित्र ने बताई दशरथ दरबार में व्यथा
वहीं, श्री आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा गुरुनानक इंटर कॉलेज में आयोजित रामलीला मंचन के दूसरे दिन विश्वमित्र ने दशरथ दरबार में राक्षसों द्वारा किए गए अत्याचारों के बारे में बताया। विश्वामित्र द्वारा श्री राम और लक्ष्मण को साथ ले जाने का मंचन भी किया गया।
यह भी पढ़ें: श्रीराम को वनवास जाते देख दर्शकों की आंखें हुई नम Dehradun News
इसके अलावा राम लीला मंचन में श्री राम के शिव धनुष तोड़कर सीता से स्वयंवर रचाने का दृश्य दिखाया गया। वहीं, सहस्त्रधारा रोड स्थित श्री क्षेत्रीय संस्कृति रामकला इन समाज कल्याण समिति के रामलीला मंचन में दो दिन का विराम लिया गया है।
यह भी पढ़ें: मान्यता है इंद्र को वर के रूप में पाने को यहां की थी मां भगवती ने कड़ी तपस्या, जानिए