Move to Jagran APP

आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे।

By Sunil NegiEdited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 01:49 PM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2018 03:46 PM (IST)
आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी
आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी

विकासनगर, [जेएनएन]: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विकासनगर व हरबर्टपुर में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तिलक भवन में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

loksabha election banner

ब्लॉक अध्यक्ष कुंवरपाल सिंह ने कहा कि देश में हुई सूचना क्रांति, कोर बैंकिंग, अंतरिक्ष अनुसंधान कार्य, 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार, महिलाओं को पंचायतों एवं स्थानीय निकायों में आरक्षण स्वर्गीय राजीव गांधी की ही देन है। उनकी दूरदर्शिता के कारण आज भारत दूर संचार एवं सूचना तकनीक के क्षेत्र में एक विश्व शक्ति के रूप में उभर चुका है। करोड़ों युवाओं को इस क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर मिले हैं। 

कहा कि राजीव गांधी सदैव सर्वधर्म सद्भाव, संतुलित क्षेत्रीय विकास एवं आधुनिक भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए असद आरफी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिए तरक्की के रास्ते दिखाने के साथ ही भारत को विश्व स्तरीय पहचान दिलाई थी। कहा कि तत्कालीन सोबियत संघ के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्वाच्योब के साथ मिलकर देश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण समझौते उनकी राजनीतिक दूरदर्शिता के परिणाम थे। 

पूर्व पालिका अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने स्व. राजीव गांधी को आधुनिक भारत का जनक बताते हुए कहा कि राजीव की सोच ही भारत के सर्वांगीण विकास में सहायक बनी। इस दौरान राजीव शर्मा, उम्मेद सिंह, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, सोमेंद्र टंडन, हरिओम कोहली, जावेद खान, नरेंद्र बिष्ट, अनुपम कपिल,यश शर्मा, रेशमा अंसारी, धीरज तडिय़ाल, मुनीर अहमद, कुसुम कौशल, सुमित्रा गोयल, समीर अंसारी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान जाकर दुश्मनों से गले मिलने वाले सिद्धू को दिया जाए देश निकाला

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार ने किए कर्इ ऐतिहासिक कार्य


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.