Move to Jagran APP

उत्‍तराखंड में कहीं बारिश तो कहीं धूप

उत्‍तराखंड के मौसम का मिजाज ही कुछ ऐसा है कहीं बारिश तो कहीं धूप। आज गढ़वाल मंडल के जिलों में कहीं धूप खिली हुई तो कहीं हल्‍की फुहार पड़ रही है, जबकि कुमाऊं मंडल में सुबह से ही सूर्यदेव ने दर्शन दिए हुए हैं।

By sunil negiEdited By: Published: Tue, 14 Jul 2015 11:14 AM (IST)Updated: Tue, 14 Jul 2015 01:42 PM (IST)
उत्‍तराखंड में कहीं बारिश तो कहीं धूप

देहरादून। उत्तराखंड के मौसम का मिजाज ही कुछ ऐसा है कहीं बारिश तो कहीं धूप। आज गढ़वाल मंडल के जिलों में कहीं धूप खिली हुई तो कहीं हल्की फुहार पड़ रही है, जबकि कुमाऊं मंडल में सुबह से ही सूर्यदेव ने दर्शन दिए हुए हैं।
राज्य में पिछले दिनों तीन दिन तक हुई लगातार बारिश से जनजीवन पटरी से उतर गया था। मैदानी क्षेत्रों में जलभराव तो पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। सोमवार को बारिश थमने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। आज गढ़वाल मंडल में कहीं धूप खिली हुई है तो कहीं रिमझिम बारिश हो रही है। राजधानी देहरादून की बात करें तो बीती रात से सुबह नौ बजे तक झमाझम बारिश होती रही। अभी आसमान में बादल छाए हुए हैं। सूर्यदेव की बादलों के बीच आंखमिचौनी का खेल जारी है। उधर, कुमाऊं मंडल के चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर जिलों में धूप खिली हुई है।

loksabha election banner

आठ घंटे बंद रहा कालसी-चकराता मार्ग
विकासनगर। बीत रात मलबा आने से कालसी-चकराता मार्ग बंद हो गया। लोनिवि करीब आठ घंटे बाद मार्ग को खोल पाई। जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 11 बजे बारिश के कारण कालसी-चकराता मार्ग जजरेड के पास मलबा आने से मार्ग बंद हो गया। इससे मार्ग पर वाहन फंस गए। सूचना पर लोनिवि के अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग खोला जा सका।

लचर नदी पर बना पुल बहा

पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी भू भाग में भारी बारिश से मार्छा गांव के पास लचर नदी पर बना पुल बहा। इस कारण मार्छा गांव के लोग अलग-थलग पड़ गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दे दी है।
पढ़ें- नदियों में जलस्तर बढ़ा, घाघरा खतरे का बिंदु पार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.