Move to Jagran APP

दीपावली पर्व पर घर में एक दिया शहीदों के नाम जलाएं Dehradun News

आओ इस दीपावली देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले उत्तराखंड के अमर वीर शहीद सैनिकों के नाम एक दीपक जलाएं और दैनिक जागरण की इस मुहिम में भागीदार बनें।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sat, 26 Oct 2019 02:56 PM (IST)Updated: Sat, 26 Oct 2019 02:56 PM (IST)
दीपावली पर्व पर घर में एक दिया शहीदों के नाम जलाएं Dehradun News
दीपावली पर्व पर घर में एक दिया शहीदों के नाम जलाएं Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। दीपावली पर्व पर जहां एक तरफ पूरा देश उत्साह के माहौल में अपने परिवार के साथ खुशी मना रहा है, वहीं देश की सीमा पर सैनिक हमारी रक्षा के लिए तैनात हैं। इन्हीं में से कई सैनिकों ने देश के लिए अपनी शहादत दी है। आओ इस दीपावली देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले उत्तराखंड के अमर वीर शहीद सैनिकों के नाम एक दीपक जलाएं और दैनिक जागरण की इस मुहिम में भागीदार बनें। 

loksabha election banner

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत ने कहा कि अभाविप ने गांधी पार्क में एक दिया शहीदों के नाम जलाकर लोगों से आह्वान किया कि वह दीपावली के दिन अपने घर में जरूर एक दिया शहीदों के नाम पर जलाएं। इस अभियान में दून के चारों कॉलेज डीएवी, डीबीएस, एसजीआरआर पीजी कॉलेज और एमकेपी के छात्र-छात्रा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। 

उधर, डीएवी कॉलेज के वर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष निखिल शर्मा अलावा पूर्व अध्यक्ष शुभम सिमल्टी, राहुल लारा ने कहा उन्होंने गांधी पार्क में शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित कर दीये जलाए और लोगों का आह्वान भी किया कि दीपावली की शाम अपने-अपने घरों में एक दिया शहीदों के नाम जलाएं। 

एनएसयूआइ के जिला अध्यक्ष सौरभ ममगाईं ने कहा कि उत्तराखंड सैनिक बाहुल राज्य है। देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए राज्य के सभी जिले से कई सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। जिनकी याद में हमें दीपावली के शाम एक दिया शहीदों के नाम पर जलाएं। यह शहीद सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि है। कई सामाजिक संगठनों, अखिल भारतीय छात्र संगठन, भारतीय राष्ट्रीय छात्रा संगठन और युवा कांग्रेस की ओर से एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित कर इस पहल के अग्रदूत बनकर उभरे हैं। 

यह भी पढ़ें: दीपावली के लिए दुल्हन की तरह सजे दून के बाजार, उमड़ने लगी भीड़ Dehradun News


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.