Move to Jagran APP

स्थानीय निकाय चुनाव के प्रचार में खूब पसीना बहा रहे नेता

नगर निगम देहरादून के सात विधानसभा क्षेत्रों में छह लाख वोटरों तक पहुंचने में महापौर के प्रत्याशियों को पसीना बहाना पड़ रहा है।

By BhanuEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 01:14 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 01:14 PM (IST)
स्थानीय निकाय चुनाव के प्रचार में खूब पसीना बहा रहे नेता
स्थानीय निकाय चुनाव के प्रचार में खूब पसीना बहा रहे नेता

देहरादून, [जेएनएन]: नगर निगम देहरादून के सात विधानसभा क्षेत्रों में छह लाख वोटरों तक पहुंचने में महापौर के प्रत्याशियों को पसीना बहाना पड़ रहा है। प्रचार के लिए शेष चार दिन है। मगर, अभी 60 फीसद क्षेत्र में ही महापौर प्रत्याशी पहुंच पाए हैं। अन्य क्षेत्रों में महापौर पद के उम्मीदवार कार्यकर्ताओं और पार्षद प्रत्याशियों के भरोसे पहुंच बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 

loksabha election banner

नगर निगम देहरादून में इस बार सीमा विस्तार से महापौर प्रत्याशियों को खूब पसीना बहाना पड़ रहा है। पहले जहां 60 वार्ड में प्रचार को लेकर कुछ आसानी रहती थी, वहीं इस बार 100 वार्ड हो गए हैं। इन वार्डों में भी मतदाताओं की संख्या दो लाख से सीधे छह लाख पहुंच गई है। 

इन सब के बीच प्रचार को लेकर कम समय मिलना भी प्रत्याशियों के लिए चिंता का कारण बन गया है। खासकर नामांकन के बाद करवाचौथ, दिवाली, राज्य स्थापना दिवस पर्व की छुट्टियां और व्यस्तता रही। 10 नवंबर से प्रचार ने रफ्तार पकड़ी तो एक-एक वार्ड को पूरा करना मुश्किल हो गया है।

भाजपा और कांग्रेस ने अब अब वार्डों में जाकर बड़ी जनसभाओं की शुरूआत की है। निर्दलीय और दूसरे दलों के महापौर प्रत्याशी भी सिर्फ पद यात्रा और जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। 

पार्षद सिर्फ अपनी चिंता में 

भाजपा हो या फिर कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी, हर कोई अपनी जीत को लेकर चिंतित है। वार्डों में प्रचार कर वह सिर्फ अपने पक्ष में माहौल बना रहे हैं। कई प्रत्याशी तो सीधे तौर पर कह रहे हैं कि पार्षद पर उन्हें वोट दें, अन्य पर स्वयं निर्णय लें।

घाटे में चल रहे विभागों से बचाए साढ़े तीन सौ करोड़

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जीरो टॉलरेंस सरकार की बड़ी उपलब्धि है। एक साल के भीतर बड़े भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की गई। वर्षों से घाटे में चल रहे तीन विभागों से साढ़े तीन सौ करोड़ की बचत कराई गई। अभी कई अन्य विभागों पर भी फिजूलखर्ची के खिलाफ कार्रवाई होनी है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दूसरे दिन भी भाजपा महापौर प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा के पक्ष में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। क्रॉस रोड स्थित गोविंद निवास सिख समाज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में विद्युत विभाग से 137 करोड़, परिवहन विभाग से 150 करोड़ तथा वन निगम से 100 करोड़ रुपये की शुद्ध बचत हुई है। इससे पहले यह तीनों विभाग घाटे में चल रहे थे। जबकि, लोक निर्माण विभाग से भी 100 करोड़ से ज्यादा की बचत कराई गई है। 

यह पैसा दूसरी विकास योजना पर खर्च होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की गई। इधर, भाजपाइयों ने पदयात्रा निकाल कर वार्ड 73 के प्रत्याशी राजपाल पयाल के पक्ष में विद्या विहार फेज दो, राजराजेश्वरी कॉलोनी, वसुंधरा एनक्लेव, अवंतिका विहार तक प्रचार किया। 

इसके अलावा सरस्वती विहार में विमल उनियाल, अलका धनै आदि के पक्ष में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, विधायक गणेश जोशी, वरिष्ठ महिला नेत्री विनोद उनियाल आदि ने प्रचार किया।

भाजपा को मिल रहा जनता का समर्थन : निशंक 

हरिद्वार सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मसूरी के गुरुद्वारा चौक से लंढौर बाजार, घंटाघर, अपर मालरोड, पिक्चर पैलेस, और ग्रीन चौक कुलड़ी में नुक्कड़ सभाएं कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की। 

ग्रीन चौक कुलड़ी में हुई नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए निशंक ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के विकास कार्यों को देखते हुए भाजपा प्रत्याशियों को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा का केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकारें हैं और निकायों में भी भाजपा सरकार बनी तो निकायों का विकास रथ तीन गुना गति से दौड़ेगा। 

इस दौरान उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी ओपी उनियाल सहित सभासद पद के प्रत्याशी और मंडलाध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, मदनमोहन शर्मा, आरएन माथुर, मीरा सकलानी, नर्मदा नेगी आदि मौजूद रहे। 

विकास के लिए कांग्रेस को चुने 

पूर्व काबीना मंत्री मातबर सिंह कंडारी ने ग्रीन चौक कुलड़ी में नुक्कड़ सभा कर मतदाताओं से अपील की कि नगर पालिका चुनाव में विकास के लिए कांग्रेस को चुनें। उन्होंने कहा भाजपा के खोखले दावे हम सभी जान चुके हैं, इसलिए कांग्रेस का हाथ मजबूत करें।

सुबह पूर्व काबीना मंत्री मातबर सिंह कंडारी शहीद स्थल स्थित कांग्रेस भवन पहुंचे और नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नगर पालिका चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के लिए दिन-रात जुटने का आह्वान किया। उसके बाद उन्होंने नुक्कड़़ सभा कर कांग्रेस प्रत्याशियों को लोगों से जिताने की अपील की। 

उन्होंने कहा भाजपा राज में विकास कार्य ठप हैं, युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। वहीं, केंद्र व राज्य सरकार खोखले दावे कर वाहवाही लूटने में लगी हैं। सभा को पूर्व विधायक जोतसिंह गुनसोला, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी मेघसिंह कंडारी तथा कांग्रेस में शामिल हुए साहित्यकार जयप्रकाश उत्तराखंडी आदि उपस्थित थे। 

यह भी पढ़ें: प्रशिक्षण से अनुपस्थित कार्मियों पर निर्वाचन विभाग सख्त, 215 से मांगा स्पष्टीकरण

यह भी पढ़ें: महापौर प्रत्याशी रजनी रावत बोलीं, दिल्ली के बाद दून में बनेगी आप की सरकार

यह भी पढ़ें: महापौर प्रत्याशियों का प्रचार फुल और खर्चा दिखा रहे हैं आधा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.