Move to Jagran APP

कांग्रेस ने योगी सरकार के खिलाफ बोला हल्ला, फूंका पुतला

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाधी वाड्रा के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से की गई अभद्रता के खिलाफ कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान योगी का पुतला फूंका गया।

By Edited By: Published: Sun, 29 Dec 2019 08:34 PM (IST)Updated: Mon, 30 Dec 2019 07:41 AM (IST)
कांग्रेस ने योगी सरकार के खिलाफ बोला हल्ला, फूंका पुतला
कांग्रेस ने योगी सरकार के खिलाफ बोला हल्ला, फूंका पुतला

देहरादून, जेएनएन। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाधी वाड्रा के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से की गई अभद्रता के खिलाफ कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकारी को हिटलरशाही करार दिया। 

loksabha election banner

प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में काग्रेसियों ने एस्ले हॉल चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया। इस मौके पर प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस देश के संविधान व संवैधानिक संस्थाओं में पूर्ण विश्वास रखती है। वहीं, जिस प्रकार से भाजपा के इशारे पर विपक्षी दलों के नेताओं से अभद्रता की जा रही है वह लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं है। यह भारतीय जनता पार्टी के तानाशाही चरित्र को उजागर करता है। लोकतंत्र में विश्वास रखने वाला कोई भी दल इसे सहन नहीं करेगा। 

उन्होंने आरोप लगाया कि उप्र सरकार के इशारे पर की जा रही इस प्रकार की कार्रवाई घोर निंदनीय है। सत्ता प्राप्त करने के लिए जनता की संवेदनाओं का शोषण करने का भाजपा का पुराना इतिहास रहा है। भाजपा सत्ता के नशे में इतना चूर हो गई है कि उसे महिलाओं के अपमान में भी कोई गुरेज नहीं है।

यह भी पढ़ें: Citizenship Amendment Act: सीएए के समर्थन में सड़कों पर उमड़ा हुजूम, 72 फीट लंबा तिरंगा लेकर चले समर्थक

पुतला दहन करने वालों में पूर्व मंत्री मातवर सिंह कंडारी, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, याकूब सिद्धिकी, प्रदेश महिला अध्यक्ष सरिता आर्य, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, राजेंद्र सिंह राणा, पूर्व विधायक राजकुमार, गोदावरी थापली, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. आरपी रतूड़ी, प्रभुलाल बहुगुणा, भुवन कापड़ी, अल्पसंख्यक अध्यक्ष ताहिर अली, पीसीसी सदस्य राजेश चमोली, कमरखान ताबी, कुलदीप चौधरी, महानगर प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:  एसएफआइ ने खोला विवि के खिलाफ मोर्चा, वार्षिक परीक्षा प्रणाली लागू करने की मांग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.