एयरपोर्ट विस्तार के नाम पर पेड़ों को काटने का विरोध, बांधे जाएंगे रक्षा सूत्र
एयरपोर्ट विस्तार परियोजना के नाम पर हजारों पेड़ काटने का विरोध शुरू हो गया है। मैड संस्था ने शनिवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के सामने रोष जताते हुए रविवार से थानो क्षेत्र में जंगल बचाओ अभियान शुरू करने की योजना बनाई है।
देहरादून, जेएनएन। डोईवाला में एयरपोर्ट विस्तार परियोजना के नाम पर हजारों पेड़ काटने का विरोध शुरू हो गया है। मैड संस्था ने शनिवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के सामने रोष जताते हुए रविवार से थानो क्षेत्र में जंगल बचाओ अभियान शुरू करने की योजना बनाई है। संस्था की ओर से पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधे जाएंगे।
प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान करन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से संस्था के सदस्य निरंतर थानों क्षेत्र में रह रहे आमजन के साथ मिलकर एक रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। मैड संस्था कैसी भी विस्तार नीति के खिलाफ नहीं है। संस्था का उद्देश्य यही है कि एयरपोर्ट का विस्तार पेड़ न काटते हुए उचित विकल्पों के साथ किया जाए।
उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से संस्था के सदस्य सरकारी विभागों के साथ निरंतर संपर्क में रहे हैं और हर पक्ष को यही समझाने की कोशिश करते आ रहे हैं कि राज्य के लिए जैव विविधता अहम भूमिका निभाती आई है और किसी भी तरीके से इसे क्षति पहुंचाना उत्तराखंड व देहरादून दोनों के लिए ही बेहद हानिकारक साबित हो सकता है।
देहरादून में काम कर रही सभी संस्थाओं के साथ मिलकर मैड संस्था ने सरकार को यह भी चेतावनी दी है कि यदि इस परियोजना पर दोबारा से विचार नहीं किया गया और जंगलों को संरक्षित करने के लिए उचित नीति नहीं बनाई गई तो संस्था व्यापक स्तर पर अभियान चलाएगी। सोमवार से अभियान में तेजी लाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में गुलदारों को घने जंगलों में रहना और शिकार करना नहीं आ रहा है रास