पार्टी में एक युवती से प्रॉपर्टी डीलर ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार
दून की एक पार्टी में छेड़छाड़ और बदसलूकी करने के आरोपित प्रापर्टी डीलर को राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई।
देहरादून, [जेएनएन]: आगरा की रहने वाली युवती से दून की एक पार्टी में छेड़छाड़ और बदसलूकी करने के आरोपित प्रापर्टी डीलर को राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई।
एसओ राजपुर अरविंद सिंह ने बताया कि बीते पांच जून को आगरा की रहने वाली एक युवती अपने दोस्त के साथ राजपुर रोड स्थित एक होटल में पार्टी में शरीक होने आई थी। पार्टी में नशे में धुत प्रापर्टी डीलर परविंदर दुआ उर्फ हैप्पी (46) पुत्र रंजीत सिंह दुआ निवासी 105-ए सिल्वर रॉक अपार्टमेंट, डालनवाला ने उससे छेड़छाड़ की और जब उसके दोस्त ने आपत्ति जताई तो उससे मारपीट पर आमादा हो गया। युवती ने घटना की रात ही राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया था, लेकिन तब आरोपित फरार हो गया था। शनिवार रात आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: सरेराह युवती से की छेड़छाड़, लोगों ने जमकर की धुनार्इ