Move to Jagran APP

ऋषिकेश नगर निगम के जनता दरबार में समस्याओं का हुआ निस्तारण

नगर निगम महापौर अनीता ममगाईं ने जनता दरबार कार्यक्रम के तहत वार्ड संख्या दो तीन और चार में जनता दरबार लगाकर जन समस्याओं का निस्तारण कराया। महापौर ने बताया कि शहर के तमाम वार्डों में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन शुरू किया गया है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 04:35 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 04:35 PM (IST)
ऋषिकेश नगर निगम के जनता दरबार में समस्याओं का हुआ निस्तारण
जनता दरबार कार्यक्रम के तहत वार्ड संख्या दो तीन और चार में जनता दरबार का आयोजन किया गया।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। छोटी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निगम महापौर अनीता ममगाईं ने जनता दरबार कार्यक्रम के तहत वार्ड संख्या दो तीन और चार में जनता दरबार लगाकर जन समस्याओं का निस्तारण कराया। महापौर ने बताया कि शहर के तमाम वार्डों में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन शुरू किया गया है। ताकि जनसमस्याओं के निदान के लिए जरूरी कदम उठाये जा सके। जनता दरबार में क्षेत्र के सामाजिक और प्रतिष्ठित व्यक्तियों की भागीदारी भी सुनिश्चित कराई जा रही है। 

loksabha election banner

उन्होंने बताया जनता दरबार में नगर निगम क्षेत्र में हो रही हर तरह की समस्या के साथ-साथ सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया जा रहा है। कैंप लगाकर विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन और सरकार की अन्य योजनाओं को आम लाभ लोगों तक पहुंचाने का काम भी किया जाएगा। महापौर अनीता ममगाईं ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर की  जनसमस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से हो एवं विभागों के अधिकारी, कर्मचारी संवेदनशील रहे इसके लिए निर्देशित किया गया है।

महापौर ने कहा कि जनता दरबार में आने वाली शिकायतों का समाधान प्राथमिकता पर किया जा रहा है। जनसमस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से हो इसके लिए वह स्वयं इसकी मॉनिटरिंग कर रही हैं। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के साथ सद्भावपूर्ण व्यवहार किया जाए, इसके लिए निर्देशित किया गया है। जनता दरबार में दर्जनों शिकायतें आईं, जिसमें टैक्स, सीवरेज और बिजली की समस्या अधिक रही। उपस्थित संबंधी विभाग  अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया।

इस दौरान पार्षद शकुंतला शर्मा, रूपा देवी, प्रियंका यादव, सहायक आयुक्त एलम दास, राजस्व उपनिरीक्षक सतीश चंद्र जोशी, आपूर्ति निरीक्षक विजय डोभाल, जेई जल संस्थान वीरेंद्र सिंह राणा, सूरज पिंडेल, अशोक सिंह, जेई ऊर्जा निगम ब्रह्मपाल सिंह, घाट चौकी प्रभारी उप निरीक्षक उत्तम रमोला, कर निरीक्षक निशांत अंसारी, जेई तरुण लखेड़ा आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें-मलिन बस्तियों के हक की लड़ाई लड़ेगी जन हस्तक्षेप, पढ़िए पूरी खबर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.