Move to Jagran APP

'फेमस' से बॉलीवुड की उड़ान भरेंगी दून की प्रियंका, खुलेगी राह

देहरादून की प्रियंका जल्द ही मुंबर्इ के लिए उड़ान भरेंगी। दरअसल, प्रियंका को फेमस फिल्म के एक गाने के लिए साइन किया गया है। इस गाने में वो अपनी आवाज़ का जादू बिखेरेंगी।

By raksha.panthariEdited By: Published: Tue, 31 Oct 2017 03:42 PM (IST)Updated: Tue, 31 Oct 2017 09:06 PM (IST)
'फेमस' से बॉलीवुड की उड़ान भरेंगी दून की प्रियंका, खुलेगी राह
'फेमस' से बॉलीवुड की उड़ान भरेंगी दून की प्रियंका, खुलेगी राह

देहरादून, [जेएनएन]: इंडियन आइडल सीजन-4 के टॉप फाइनलिस्ट प्रियंका नेगी अब बॉलीवुड में अपनी पारी खेलने के लिए तैयार हैं। 'रोमियो एंड बुलेट' समेत कई फिल्मों में अपनी आवाज दे चुकीं प्रियंका जल्द ही फिल्म 'फेमस' करेंगी। वह अब इस फिल्म में 'तितरी' गाने को अपनी आवाज देंगी। 

loksabha election banner

देहरादून के विजय पार्क निवासी प्रियंका नेगी ने दैनिक जागरण से बातचीत में कहा कि वह संगीत के क्षेत्र में नाम कमाना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्हें बड़े बजट की फिल्म 'फेमस' के 'तितरी' गीत के लिए साइन किया गया है। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता जिमी शेरगिल प्रमुख भूमिका में हैं। 

प्रियंका ने बताया कि यह मूवी उनके भविष्य की राह खोलेगी। प्रियंका ने बताया कि वह बॉलीवुड की कम बजट की फिल्म 'रोमियो एंड बुलेट' में 'मुस्कुराने लगी', 'इश्क में रम गई' गाने गा चुकी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में उनका एक एलबम का 'तेरी वही मैं हूं' गाना यू-ट्यूब में काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस गाने को एक महीने से भी कम समय में 10 लाख से अधिक दर्शक देख चुके हैं। प्रियंका ने बताया कि दो साल पहले उन्होंने उत्तराखंड पर आधारित 'बदरी द क्लाउड' फिल्म में अभिनय व गाने गाए थे। इस फिल्म में पहाड़ की पलायन की पीड़ा को बयां किया गया था। 

अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड भी जीत चुकी वर्ष 2012-13 में चीन के शंघाई में हुई इंटरनेशनल प्रतियोगिता 'एशियन वेव' में प्रियंका ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को कई देशों की भाषाओं में गीतों की प्रस्तुति देनी होती है। इसमें प्रियंका चाइनीज, हिंदी, इंग्लिश भाषा में गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर विजेता बनी। 

संस्कृति से खास लगाव 

प्रियंका का लोकभाषाओं से खासा लगाव है। प्रियंका समय-समय पर हिमाचली, जौनसारी, गढ़वाली, कुमाऊंनी लोक भाषाओं की एलबमों में भी काम करती हैं।  

यह भी पढ़ें: अनुकृति गुसाईं ने ताज नहीं लोगों का दिल जीता

यह भी पढ़ें: दुनिया को शांति का संदेश दे रही है अनुकृति गुसाईं

यह भी पढ़ें: अनुकृति की पोशाक में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.