कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान भाजपा में शामिल
कांग्रेस के पृ्थ्वीराज चौहान समेत कर्इ कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल हो गए हैं। सीएम रावत ने उन्हें सदस्यता ग्रहण करार्इ।
देहरादून, [जेएनएन]: कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान ने भाजपा का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलार्इ।
निकाय चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस महानगर के पूर्व अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान, कांग्रेस के व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मेसन, पूर्व महानगर महासचिव पंकज भट्ट और पूर्व उपाध्यक्ष कुलभूषण समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए हैं।
सभी को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराने के साथ ही सीएम रावत ने 22 नवंबर को सीएनजी पाइप लाइन के शिलान्यास की घोषणा की है। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए पाइप लाइन का शिलान्यास करेंगे।
यह भी पढ़ें: बागियों पर गिरी गाज, चार दर्जन नेता कांग्रेस पार्टी से निष्कासित
यह भी पढ़ें: भाजपा के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, फूंका पुतला
यह भी पढ़ें: चमोली जिपं सीट पर भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस समर्थित रमावती बनीं अध्यक्ष