Move to Jagran APP

खट्टर ने किया देश की महिलाओं का अपमान: प्रीतम सिंह

खट्टर की टिप्पणी पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि यह भाजपा नेताओं का महिलाओं के प्रति अपमानजनक रवैये का परिचायक है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 01:20 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 01:20 PM (IST)
खट्टर ने किया देश की महिलाओं का अपमान: प्रीतम सिंह
खट्टर ने किया देश की महिलाओं का अपमान: प्रीतम सिंह

देहरादून, जेएनएन। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा सोनिया गांधी पर की गई टिप्पणी का कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने टिप्पणी को अपमानजनक बताते हुए कहा कि यह भाजपा नेताओं का महिलाओं के प्रति अपमानजनक रवैये का परिचायक है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा इस प्रकार की अनर्गल बयानबाजी कर जनता के सरोकार वाले मुद्दों, देश में चल रही आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार, महिला, दलित, किसानों पर अत्याचार की घटनाओं से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग सत्ता में आते ही अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, इसीलिए विपक्षी नेताओं के बारे में ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने सम्मानित व वरिष्ठ नेताओं का आदर करती है, परन्तु भारतीय जनता पार्टी में वरिष्ठता के लिए कोई स्थान नहीं है। कहा कि एक तरफ भाजपा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देकर महिला सशक्तीकरण की बात करती है, वहीं खट्टर ने अनर्गल बयानबाजी कर न केवल सोनिया गांधी का अपमान किया है, बल्कि समस्त भारतीय नारियों का भी अपमान किया है। जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा में 24 अक्‍टूबर को त्रिवेंद्र कैबिनेट की बैठक, पर्वर्तीय क्षेत्र में यह तीसरी बैठक होगी 

महानगर कांग्रेस ने खट्टर का पुतला जलाया : कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मनोहर लाल खट्टर का एस्लेहॉल चौक पर पुतला जलाया। इस मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. आरपी रतूड़ी, प्रदेश सचिव राजेश पांडे, भरत शर्मा, दीप बोहरा, नवीन पयाल, डॉ. प्रतिमा सिंह, देवेंद्र सिंह, अजरुन सोनकर, डॉ. विजेंद्र पाल, निखिल कुमार, रीता रानी, कमलेश रमन आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड में ग्रीन कैबिनेट की ओर बढ़े सरकार के कदम, पढ़िए पूरी खबर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.