Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्‍तराखंड : मातृशक्ति को मुद्दा बना कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Thu, 07 Jan 2021 11:05 AM (IST)

    कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के खिलाफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की टिप्पणी के बहाने भाजपा को निशाने पर लेने का मौका मिल गया है। इस टिप्पणी को मातृशक्ति पर हमला बताकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सरकार और प्रदेश भाजपा के खिलाफ मुखर होने के संकेत दिए हैं।

    Hero Image
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के खिलाफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की टिप्पणी के बहाने भाजपा को निशाने पर लेने का मौका मिल गया है। इस टिप्पणी को मातृशक्ति पर हमला बताकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सरकार और प्रदेश भाजपा के खिलाफ मुखर होने के संकेत दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर हल्ला बोलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री इंदिरा हृदयेश पर भगत की टिप्प्णी के कुछ देर बाद ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने व्यक्तिगत तौर पर माफी मांगने में देर नहीं लगाई। दबाव बढ़ा तो एक दिन बाद खुद भगत ने अपनी टिप्पणी पर खेद जता दिया। इस सबके बावजूद कांग्रेस का गुस्सा शांत नहीं हो सका है। पार्टी ने इस मामले को अब मातृशक्ति के अपमान से जोड़ दिया है। भगत के खेद जताने के बावजूद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बुधवार अपराहन राजीव भवन में आनन-फानन में पत्रकारवार्ता आहूत की।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उन्होंने डीजीपी को पत्र देकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का इस घटना के लिए खेद जताने पर उनका आभार है, लेकिन अब उन्हें इस मामले में कानूनी कार्रवाई करनी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश संगठन से जुड़े एक पदाधिकारी और वर्तमान विधायक पर महिलाओं के शोषण के आरोप लग चुके हैं, लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। विधायक के मामले में न्यायालय को डीएनए जांच के आदेश देने पड़े हैं। उन्होंने भीमताल में भाजपा कायकर्त्‍ता सम्मेलन में मौजूदा महिलाओं के भी अध्यक्ष की टिप्प्णी पर रोष नहीं जताने पर सवाल खड़े किए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नेतृत्व बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा दे रहा है, दूसरी ओर पार्टी के लोग ही मातृशक्ति का निरादर कर रहे हैं।

    कुमाऊं मंडल के दौरे पर रवाना हो रहे प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश प्रभारी गुरुवार को उत्तराखंड के तीन दिनी दौरे के सिलसिले में ऊधमसिंहनगर जिले में पहुंच रहे हैं। प्रभारी कार्यकर्त्‍ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती का संदेश देंगे।

    हरदा बोले, थैंक्यू मुख्यमंत्री जी

    पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की टिप्पणी पर खेद जताने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सराहना की। उन्होंने कहा, 'थैंक्यू मुख्यमंत्री जी।' भगत की अमर्यादित टिप्पणी पर खेद जताकर मुख्यमंत्री ने बहुत स्वागत योग्य, सूझ-बूझ का परिचय दिया है। इसके लिए उनकी सराहना करना चाहूंगा। इंटरनेट मीडिया पर अपनी पोस्ट में उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने ऐसा कर अपनी पार्टी को आंशिक रूप से फजीहत से बचा लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का स्वस्थ होते ही नर्सिंग के बच्चों और दिव्यांगों को उपहार देना अच्छा लगा।

    यह भी पढ़ें - मनीष सिसोदिया करते रहे इंतजार नहीं पहुंचे मदन कौशिक