Move to Jagran APP

उत्तराखंड कांग्रेस में घमासान, प्रीतम सिंह ने मांगा सोनिया गांधी से मिलने का समय

कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित होने के बाद मचे घमासान के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने का समय मांगा है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Wed, 29 Jan 2020 08:49 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jan 2020 08:49 PM (IST)
उत्तराखंड कांग्रेस में घमासान, प्रीतम सिंह ने मांगा सोनिया गांधी से मिलने का समय
उत्तराखंड कांग्रेस में घमासान, प्रीतम सिंह ने मांगा सोनिया गांधी से मिलने का समय

देहरादून, राज्य ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित होने के बाद मचे घमासान के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने का समय मांगा है। मकसद यह कि यह पता चल सके कि प्रदेश कांग्रेस की ओर से सौंपी गई सूची में फेरबदल किस स्तर पर हुआ। इसके साथ ही प्रीतम सिंह ने नाराज चल रहे पिथौरागढ़ विधायक हरीश धामी से फोन पर बात कर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने धामी को बताया कि प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश और स्वयं उनकी ओर से भेजी गई सूची में उनका नाम विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची में था। प्रीतम सिंह ने यह भी कहा कि अगर वह भी हरीश धामी की जगह होते तो संभवतया उनकी भी ऐसी ही प्रतिक्रिया होती।

loksabha election banner

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नई कार्यकारिणी घोषित करने के बाद से ही कांग्रेस के भीतर बवाल मचा हुआ है। विधायक हरीश धामी खुल कर इस मामले में अपनी नाराजगी जता चुके हैं। इन सबके बीच बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सुबह विधायक हरीश धामी से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि अगर वह देहरादून आ सकते हैं तो आ जाएं। सांगठनिक स्तर पर जो गलतफहमी हुई है उसे दूर कर दिया जाएगा। इस पर विधायक धामी ने कहा कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र में हैं और दो फरवरी के बाद ही  वापस लौटेंगे।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक को बताया कि जो सूची प्रदेश से भेजी गई थी, उसमें उनका नाम विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची में 16 वें स्थान पर था। उनका नाम बदलकर सचिव की श्रेणी में कैसे आया, वे इस संबंध में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन केसी वेणुगोपाल से बात करेंगे। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में एकता सम्मेलन के जरिये भाजपा सरकार को घेरेगी कांग्रेस

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मिलने का समय मांगा है ताकि यह पता चल सके की सूची में फेरबदल किस स्तर पर हुआ है। क्या यह लिपिकीय त्रुटि से हुआ है या फिर यह किसी की शरारत है। प्रीतम सिंह ने कहा कि यह बात पता जरूर चलनी चाहिए कि ऐसा क्यों हुआ। हरीश धामी की प्रतिक्रिया पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी प्रतिक्रिया गलत नहीं है। यदि वह भी उनके स्थान पर होते और उनका नाम भी सूची से बदला गया होता तो वह भी ऐसी ही प्रतिक्रिया देते।  

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव 2022 से पहले ही कांग्रेस में अपनों से दो-दो हाथ की तैयारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.