Move to Jagran APP

ब्रिटेन के नए राजा King Charles की वजह से आम से खास बन गए थे उत्‍तराखंड के लालू और भूरा, पढ़ें रोचक किस्‍सा

Prince Charles प्रिंस चार्ल्स (Prince Charles) और उनकी पत्‍नी क्वीन कैमिला (Queen Camilla) छह नवंबर से 14 नवंबर 2013 तक भारत भ्रमण पर आए थे। इस दौरान शाही जोड़ा सात नवंबर 2013 को दो दिवसीय उत्‍तराखंड पहुंचा था।

By Nirmala BohraEdited By: Published: Fri, 09 Sep 2022 12:16 PM (IST)Updated: Fri, 09 Sep 2022 12:16 PM (IST)
ब्रिटेन के नए राजा King Charles की वजह से आम से खास बन गए थे उत्‍तराखंड के लालू और भूरा, पढ़ें रोचक किस्‍सा
Prince Charles : प्रिंस चार्ल्स ने लालू-भूरा नाम के बैलों की जोड़ी से खेत में हल चलाया था। File

टीम जागरण, देहरादून : Prince Charles : यूके की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) के निधन के बाद से दुनिया में शोक की लहर है। अब ब्रिटिश राजशाही के सिंहासन पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) के सबसे बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स (Prince Charles) बैठे हैं। हालांकि, उनके औपचारिक राज्याभिषेक में समय लग सकता है। लेकिन ब्रिटिश राजशाही के नियमानुसार किसी पूर्ववर्ती राजा की मृत्यु के तुरंत बाद नए राजा की ताजपोशी की जाती है। ऐसे में प्रिंस चार्ल्स बाद राजा बन गए हैं।

loksabha election banner

उनकी पत्‍नी क्वीन कैमिला संग उत्‍तराखंड आए थे प्रिंस चार्ल्‍स

  • प्रिंस चार्ल्स (Prince Charles) और उनकी पत्‍नी क्वीन कैमिला (Queen Camilla) छह नवंबर से 14 नवंबर 2013 तक भारत भ्रमण पर आए थे। उनका ये अब तक का सबसे लंबा नौ दिवसीय दौरा था।
  • इस दौरान वह सात नवंबर 2013 को उत्‍तराखंड भी पहुंचे थे। तब उनकी वजह से उत्‍तराखंड के लालू और भूरा आम से खास बन गए थे।
  • उत्‍तराखंड में उन्‍होंने दो दिन कई कार्यक्रमों में भाग लिया था। दो दिन के दौरान उन्‍होंने देहरादून और ऋषिकेश में भ्रमण किया था।
  • शाही जोड़ा जौलीग्रांट में स्पेशल चार्टर्ड फ्लाइट से उतरे थे। यहां से वह ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन पहुंचे और वहां हवन व आरती में शिरकत की।
  • अगले दिन प्रिंस चा‌र्ल्स ने देहरादून में भारतीय सैन्य संस्थान, फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट और नवदान्या जैव विविधता संरक्षण केंद्र का भ्रमण किया था। आठ नवंबर को यह शाही जोड़ा उत्तराखंड से रवाना हो गया था।
  • प्रिंस चार्ल्स सात नवंबर 2013 को शाही मेहमान के तौर पर देहरादून आए थे। तब वह पटेलनगर स्थित रामगढ़ शीशमबाड़ा स्थित नवधान्य फार्म भी गए थे। यहां वह उत्‍तराखंड की संस्कृति और परंपरा से खासे प्रभावित हुए।
  • इस दौरान उन्‍होंने खेतों में हल चलाने की इच्छा जाहिर की और हल चलाया। प्रिंस चार्ल्स ने लालू और भूरा नाम के इन बैलों की जोड़ी से खेत में हल चलाया था।
  • तभी से लालू और भूरा को प्रिंस चार्ल्स की यादों से जुड़ा माना जाने लगा और दोनों की फार्म में विशेष देखभाल की जाती थी।
  • प्रिंस चार्ल्स का नाम जुड़ा होने के कारण बैलों की अहमियत भी काफी बढ़ गई थी। 2016 में लालू और भूरा को किसी ने चुरा लिया था।

तत्‍कालीन मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा संग किया था भोज

प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्‍नी क्वीन कैमिला ने तत्‍कालीन मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की ओर से आयोजित भोज में भी शिरकत की थी। इस भोज में सभी सांसद, सत्तापक्ष के विधायक, भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्रियों, नेता प्रतिपक्ष समेत 170 से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.