Move to Jagran APP

11 अक्टूबर को भाजपा मनाएगी लोकतंत्र बचाओ दिवस

भाजपा विधायकों की उपेक्षा और उत्पीड़न के खिलाफ जयप्रकाश नारायण जयंती पर 11 अक्टूबर को भाजपा की ओर से लोकतंत्र बचाओ दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

By Thakur singh negi Edited By: Published: Wed, 07 Oct 2015 12:59 PM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2015 01:07 PM (IST)
11 अक्टूबर को भाजपा मनाएगी लोकतंत्र बचाओ दिवस

देहरादून। भाजपा विधायकों की उपेक्षा और उत्पीड़न के खिलाफ जयप्रकाश नारायण जयंती पर 11 अक्टूबर को भाजपा की ओर से लोकतंत्र बचाओ दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
आज राजधानी देहरादून में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमले किए। उनका कहना था कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार भाजपा विधयकों की उपेक्षा करती है। भाजपी विधायक वाले क्षेत्रों में विकास कार्य के लिए समय पर धनराशि भी मुहैया नहीं कराई जाती।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले को लेकर वो 20 से 27 अक्टूबर के बीच गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिलेंगे और समस्या को उनके समक्ष रखेंगे। इसके साथ ही उन्होंने गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान मंत्रियों के घेराव का भी ऐलान किया।
पढ़ें-तीरथ सिंह रावत ने सरकार पर बोला हमला

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.