Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री ने किया प्रेस क्लब की स्मारिका का विमोचन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में प्रेस क्लब की स्मारिका 2019 का विमोचन किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Dec 2019 10:31 PM (IST)Updated: Tue, 17 Dec 2019 10:31 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने किया प्रेस क्लब की स्मारिका का विमोचन
मुख्यमंत्री ने किया प्रेस क्लब की स्मारिका का विमोचन

राज्य ब्यूरो, देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में प्रेस क्लब की स्मारिका 2019 का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि इस स्मारिका में वर्ष भर की गतिविधियों को सूक्ष्म रूप में प्रस्तुत किया गया है। स्मारिका में सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक गतिविधियों को अहम स्थान दिया गया है।

loksabha election banner

मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब पत्रकारिता के साथ ही सामाजिक कार्यो में भी अपना योगदान दे रहा है। सामाजिक गतिविधियां बढ़ती रहें, इसके लिए और प्रयासों की भी जरूरत है। सामाजिक जागरण में भी मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है तथा लोकतंत्र की सफलता में मीडिया की अहम भूमिका है। आम जनता का समाज के इस सशक्त माध्यम पर पूरा भरोसा और विश्वास है। इस भरोसे को बनाए रखना मीडिया की जिम्मेदारी है। मीडिया को अपनी विश्वसनीयता के साथ-साथ पत्रकारिता के मानदंडों को सदैव ऊंचा बनाए रखना होगा।

इससे पूर्व कार्यक्रम में प्रेस क्लब के अध्यक्ष विकास धूलिया और महामंत्री संजय घिल्डियाल ने मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री सुबोध उनियाल का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख व वरिष्ठ पत्रकार डॉ. देवेंद्र भसीन, अपर सचिव प्रदीप रावत व सुरेश जोशी, मुख्यमंत्री के मीडिया कॉर्डिनेटर दर्शन सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष नवीन थलेड़ी, चेतन गुरुंग व भूपेंद्र कंडारी, पूर्व महामंत्री देवेंद्र सती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र नेगी, संयुक्त मंत्री विकास गुसाई, पत्रिका का संपादन करने वाले जितेंद्र अंथवाल व संजीव कंडवाल के अलावा क्लब पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.