Move to Jagran APP

Draupadi Murmu : उत्तराखंड की लोक विरासत से रूबरू होंगी राष्ट्रपति, ये पांच सांस्कृतिक प्रस्तुतियां खास

Draupadi Murmu राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का पद ग्रहण करने के बाद यह उत्तराखंड का पहला दौरा है। उनके दो दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को उत्तराखंड की समृद्ध लोक विरासत से भी परिचित कराया जाएगा।

By Jagran NewsEdited By: Nirmala BohraPublished: Wed, 07 Dec 2022 09:05 AM (IST)Updated: Wed, 07 Dec 2022 09:23 AM (IST)
Draupadi Murmu : उत्तराखंड की लोक विरासत से रूबरू होंगी राष्ट्रपति, ये पांच सांस्कृतिक प्रस्तुतियां खास
Draupadi Murmu : उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु।

राज्य ब्यूरो, देहरादून : Draupadi Murmu : उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को उत्तराखंड की समृद्ध लोक विरासत से भी परिचित कराया जाएगा। उनके सम्मुख उत्तराखंड के पांच क्षेत्रों से जुड़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही उनके भोजन में उत्तराखंडी व्यंजनों को भी शामिल किया जाएगा।

loksabha election banner

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का पद ग्रहण करने के बाद यह उत्तराखंड का पहला दौरा है। ऐसे में उनके स्वागत के लिए शासन व प्रशासन जोरशोर से जुटा हुआ है। इन तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राष्ट्रपति के आठ दिसंबर को देहरादून आगमन पर शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।

उत्तराखंड की संस्कृति की झलक प्रस्तुत की जाएगी

इसमें राष्ट्रपति के समक्ष उत्तराखंड की संस्कृति की झलक प्रस्तुत की जाएगी। इसमें पांच सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जिनमें गढ़वाल, कुमाऊं, जौनसौर, रं समुदाय और थारू समुदाय की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत शगुनाखर (शुगन के अक्षर) से होगी।

मुख्यमंत्री आवास में होने वाले इस स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रपति के आगमन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने राष्ट्रपति के आगमन के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पूर्वाभ्यास का भी निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें : President Draupadi Murmu के उत्‍तराखंड दौरे के लिए प्रशासन मुस्तैद, ड्यूटी के लिए कोरोना जांच अनिवार्य

इस दौरान सचिव हरी चंद्र सेमवाल, प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन, डीआइजी गढ़वाल क्षेत्र करन सिंह नगन्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दिलीप सिंह कुंवर, निदेशक संस्कृति बीना भट्ट तथा प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मौजूद थे।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस तैयार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आठ और नौ दिसंबर को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। इस कड़ी में मंगलवार को दून में पुलिस अधिकारियों ने रिजर्व पुलिस लाइन में राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की।

बुधवार को समस्त पुलिस बल की फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई जाएगी। अपर पुलिस महानिदेशक वी. मुरुगेशन ने पुलिस बल को निर्देशित किया कि वह निर्धारित समय से तीन घंटा पहले ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर अपनी जिम्मेदारी के संबंध में जानकारी प्राप्त कर लें।

अपर पुलिस महानिदेशक ने नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को उनके कार्य के संबंध में ब्रीफ कर दें।

साथ ही यह सुनिश्चित कर लें कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान अधिकारी या कर्मचारी अपने ड्यूटी स्थल को छोड़कर किसी एक स्थान पर एकत्रित न हों। डोईवाला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि वह एयरपोर्ट के आसपास रह रहे बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कर लें।

साथ ही एयरपोर्ट के आसपास जंगली जानवरों के आने की संभावना को देखते हुए वहां वन विभाग के कर्मचारियों की नियुक्ति सुनिश्चित करें। इस अवसर पर एडीजी एपी अंशुमान, आइजी कृष्ण कुमार वीके, डीआइजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल, एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुंवर सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति की सुरक्षा में यह पुलिस बल रहेगा तैनात

  • पुलिस अधीक्षक: 11
  • अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस उपाधीक्षक: 24
  • प्रभारी निरीक्षक: 21
  • उप निरीक्षक- 184
  • मुख्य आरक्षी: 44
  • आरक्षी: 473
  • पीएसी : तीन कंपनी व एक प्लाटून
  • बीडीएस: 07
  • क्यूआरटी: 10
  • एटीएस: 05

यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस बल

  • पुलिस अधीक्षक: एक
  • अपर पुलिस अधीक्षक: दो
  • पुलिस उपाधीक्षक: छह,
  • निरीक्षक: 11
  • उप निरीक्षक 79
  • आरक्षी: 445

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.