Move to Jagran APP

Draupadi Murmu: पहली बार उत्‍तराखंड के दौरे पर आज राष्ट्रपति पहुंचेंगी देहरादून, देंगी 2000 करोड़ की सौगात

Draupadi Murmu राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मु का यह पहला उत्तराखंड दौरा है। ष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उत्तराखंड के अपने पहले दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को देहरादून पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से सायं लगभग 4.15 बजे उनका जीटीसी हेलीपैड पहुंचने का कार्यक्रम है।

By Jagran NewsEdited By: Nirmala BohraPublished: Thu, 08 Dec 2022 08:16 AM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2022 08:16 AM (IST)
Draupadi Murmu: पहली बार उत्‍तराखंड के दौरे पर आज राष्ट्रपति पहुंचेंगी देहरादून, देंगी 2000 करोड़ की सौगात
Draupadi Murmu : राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मु का यह पहला उत्तराखंड दौरा है।

राज्य ब्यूरो, देहरादून : Draupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उत्तराखंड के अपने पहले दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को देहरादून पहुंचेंगी। पहले दिन राष्ट्रपति प्रदेश सरकार की 2000 करोड़ की नौ परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगी।

loksabha election banner

शुक्रवार सुबह राजभवन में नक्षत्र वाटिका का उद्घाटन राष्ट्रपति के हाथों होगा। शुक्रवार को वह मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में प्रशिक्षु आइएएस अधिकारियों को संबोधित करेंगी। इसके बाद वह देहरादून में दून विश्वविद्यालय के वार्षिक समारोह में सम्मिलित होंगी।

द्रौपदी मुर्मु का यह पहला उत्तराखंड दौरा

राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मु का यह पहला उत्तराखंड दौरा है। राष्ट्रपति बनने से पहले वह अपने चुनाव के सिलसिले में उत्तराखंड आ चुकी हैं। राष्ट्रपति मुर्मु गुरुवार सायं लगभग चार बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां उनकी अगवानी राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।

यह रहेगा कार्यक्रम 

  • एयरपोर्ट से सायं लगभग 4.15 बजे उनका जीटीसी हेलीपैड पहुंचने का कार्यक्रम है।
  • वहां से वाहनों में उनका काफिला राजभवन पहुंचेगा।
  • राजभवन में राज्यपाल गुरमीत सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनका स्वागत करेंगे।
  • राजभवन में लगभग एक घंटा ठहरने के बाद राष्ट्रपति सायं करीब सवा छह बजे मुख्यमंत्री आवास में नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में भाग लेंगी।
  • कार्यक्रम में राष्ट्रपति को उत्तराखंड की लोक विरासत से परिचित कराने के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी।
  • इसके बाद वह सायं 6.30 बजे से 7.30 बजे तक प्रदेश सरकार की नौ परियोजनाओं का वर्चुअली लोकार्पण और शिलान्यास करेंगी।
  • राष्ट्रपति इसके बाद राजभवन लौटेंगी। वहां रात्रि आठ बजे राज्यपाल की ओर से आयाजित भोज में सम्मिलित होंगी।

यह भी पढ़ें : Draupadi Murmu : उत्तराखंड की लोक विरासत से रूबरू होंगी राष्ट्रपति, ये पांच सांस्कृतिक प्रस्तुतियां खास

  • रात्रि भोज में राज्यपाल, मुख्यमंत्री के साथ ही मंत्रिमंडल के सभी सहयोगी, राजभवन और शासन के वरिष्ठ नौकरशाह एवं गणमान्य नागरिकों के भी सम्मिलित होने का कार्यक्रम है।
  • भोज में उन्हें उत्तराखंड के व्यंजन भी परोसे जाएंगे।
  • राजभवन में नौ दिसंबर को सुबह लगभग 8.15 बजे राष्ट्रपति नक्षत्र वाटिका का उद्घाटन भी करेंगी।
  • इसके बाद वह मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी जाएंगी।
  • वहां प्रशिक्षु आइएएस अधिकारियों को संबोधित करेंगी।
  • इसके बाद वह दोपहर करीब दो बजे से देहरादून में दून विश्वविद्यालय के वार्षिक समारोह में शामिल होंगी।
  • वहां महिला उद्यमियों व स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से मुलाकात करने का उनका कार्यक्रम भी है।
  • इसके बाद राष्ट्रपति नई दिल्ली रवाना हो जाएंगी।
  • राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन व प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

राष्ट्रपति इन तीन परियोजनाओं का करेंगी लोकार्पण

  • रुद्रप्रयाग में उत्तराखंड जलविद्युत निगम की 4.5 मेगावाट की कालीगंगा-दो जलविद्युत परियोजना
  • हरिद्वार में पदार्था में 132/33 केवी सबस्टेशन
  • अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल कालेज

इन छह परियोजनाओं का होगा शिलान्यास

  • पौड़ी में चीला पावर हाउस की 144 मेगावाट यूनिट
  • हरिद्वार के मंगलौर में 220/132/33 केवी सबस्टेशन
  • 750 करोड़ की लागत से देहरादून में हाईटेंशन और लोटेंशन विद्युत लाइन को भूमिगत करने का कार्य
  • देहरादून में स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत ग्रीन बिल्डिंग परियोजना
  • राजकीय पालीटेक्निक नरेंद्रनगर के दूसरे चरण का निर्माण कार्य
  • चंपावत के टनकपुर में बस टर्मिनल

प्रशासन के 60 अफसर तैनात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के स्वागत के लिए दून तैयार है। जिला प्रशासन ने राष्ट्रपति के भ्रमण की व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी सोनिका ने इसके लिए 60 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। सभी अधिकारियों को बुधवार को उनके दायित्व भी समझाए गए।

कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रपति के भ्रमण की व्यवस्था में लगाए गए अधिकारियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अपने दायित्वों को भली-भांति समझ लें।

वीवीआइपी ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राष्ट्रपति के आगमन से पहले ही अधिकारी अपने ड्यूटी स्थल का निरीक्षण कर लें। लोनिवि और राजमार्ग के अधिकारियों ने राष्ट्रपति के भ्रमण वाले रूट की सड़कों को मरम्मत व रंगरोगन कर चकाचक कर दिया है।

राष्ट्रपति ड्यूटी में लगाए गए प्रमुख अधिकारी

  • जौलीग्रांट व दून यनिवर्सिटी: मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान
  • मुख्यमंत्री आवास: अपर जिलाधिकारी प्रशासन डा. एसके बरनवाल
  • लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी: उप जिलाधिकारी मसूरी शैलेंद्र सिंह नेगी
  • दून यूनिवर्सिटी: अपर जिलाधिकारी टिहरी रामजी शरण
  • राजभवन: उप जिलाधिकारी सदर नरेश दुर्गापाल
  • रात्रि अधिकारी: उप जिलाधिकारी सौरभ असवाल
  • छाता अधिकारी: उप जिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान

राष्ट्रपति के प्रस्तावित भ्रमण स्थलों और रूट पर परखी सुरक्षा व्यवस्था

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दून आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस ने भी तैयारी पूरी कर ली है। बुधवार को पुलिस ने राष्ट्रपति के प्रस्तावित भ्रमण स्थलों और रूट पर फ्लीट निकालकर सुरक्षा व्यवस्था परखने के साथ ही दून से मसूरी तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। खुफिया एजेंसियां भी दिनभर सक्रिय रहीं।

गढ़ी कैंट स्थित जीटीसी हेलीपैड, मसूरी, राजभवन और मुख्यमंत्री आवास में सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए पुलिस के आलाधिकारी दिनभर दौड़ लगाते रहे। सुबह सबसे पहले पुलिस अधिकारी जीटीसी हेलीपैड पहुंचे और डाग स्क्वाड के साथ सुरक्षा के लिहाज से चप्पे-चप्पे का जायजा लिया।

इस दौरान राष्ट्रपति ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को उनके दायित्वों की जानकारी देने के साथ सख्त हिदायत दी गई कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की चूक न हो। इस दौरान हेलीपैड के आसपास घूम रहे व्यक्तियों से सख्ती से पूछताछ भी की गई।

दोपहर बाद अधिकारियों ने राष्ट्रपति के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक एकेडमी में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए दून से मसूरी तक फ्लीट निकालकर मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था परखी। इसके अलावा राजभवन और मुख्यमंत्री आवास में भी सुरक्षा व्यवस्था को जांचा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.