Move to Jagran APP

देहरादून के सहस्रधारा हेलीपोर्ट को विस्तार देने की तैयारी, आसपास की जमीनों का किया जा रहा है अधिग्रहण

देहरादून के सहस्रधारा हेलीपोर्ट को विस्तार देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए आसपास की जमीनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। इस भूमि पर यात्रियों के लाउंज रेस्टोरेंट और अन्य जनसुविधाओं का विकास किया जाएगा।

By Sunil NegiEdited By: Published: Tue, 17 May 2022 06:38 PM (IST)Updated: Tue, 17 May 2022 06:38 PM (IST)
देहरादून के सहस्रधारा हेलीपोर्ट को विस्तार देने की तैयारी, आसपास की जमीनों का किया जा रहा है अधिग्रहण
अब देहरादून के सहस्रधारा हेलीपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है।

राज्य ब्यूरो, देहरादून: उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विभाग अब हेली सेवाओं के जरिये सफर करने वाले यात्री सुविधाओं को और अधिक विस्तार देने की तैयारी कर रहा है। इस कड़ी में अब देहरादून के सहस्रधारा हेलीपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है।

loksabha election banner

इसके लिए सहस्रधारा हेलीपोर्ट से लगी जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। इस भूमि पर यात्रियों के लाउंज, रेस्टोरेंट व अन्य जनसुविधाओं का विकास किया जाएगा।

प्रदेश सरकार इस समय लगातार हेली सेवाओं का विस्तार कर रही है। इस कड़ी में गौचर, रुद्रप्रयाग व चिन्यालीसौड़ को हेलीपोर्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके साथ ही यहां निकट भविष्य में हवाई पट्टी भी बनाया जाना प्रस्तावित है।

इस समय नागरिक उड्डयन विभाग की नजर अपने पहले हेलीपोर्ट सहस्रधारा के विस्तारीकरण पर है। दरअसल, प्रदेश की अधिकांश हेली सेवाएं देहरादून से ही शुरू होती हैं। उनमें से भी अधिकांश सहस्रधारा हेलीपैड से।

प्रदेश में उड़ान योजना के तहत देहरादून से चिन्यालीसौड़, टिहरी, श्रीनगर, गौचर व पिथौरागढ़ की हेली सेवाएं सहस्रधारा एयरपोर्ट से ही संचालित होती हैं। निकट भविष्य में मसूरी व नैनीताल के प्रस्तावित हेली सेवाएं भी सहस्रधारा से संचालित होंगी।

ऐसे में यहां यात्रियों का भार बढ़ेगा। अब सहस्रधारा हेलीपैड में यात्रियों की सहूलियत के लिए एक छोटा सा भवन है। उसमें भी अधिकांश वीआइपी रहते हैं। इसे देखते हुए अब यात्री सुविधाओं का विस्तार करने की तैयारी है।

अभी सहस्रधारा हेलीपैड में हैंगर भी है। यानी यहां विभिन्न स्थानों के लिए संचालित होने वाले हेलीकाप्टर को खड़ा भी किया जाता है। अब क्योंकि यहां यात्री सेवाओं का विस्तार करने की तैयारी चल रही है, इसलिए इस हैंगर को भी शिफ्ट किया जाएगा।

सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने कहा कि सहस्रधारा हेलीपोर्ट के विस्तारीकरण को इससे सटी जमीन चिह्नित की गई है। इसके अधिग्रहण की तैयारी चल रही है। जल्द ही यहां यात्री सुविधाओं के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.