प्रभु यीशु के जन्म की तैयारियां पूरीं, गिरिजाघरों और घरों को सजाया गया सुंदर ढंग से
क्रिसमस की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रभु यीशु के जन्मोत्सव को लेकर गिरिजाघरों और घरों को सुंदर ढंग से सजाया गया है।
देहरादून, जेएनएन। दून में क्रिसमस की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रभु यीशु के जन्मोत्सव को लेकर गिरिजाघरों और घरों को सुंदर ढंग से सजाया गया है। वहीं, बाजारों में भी क्रिसमस की रौनक देखते ही बन रही है। केवल ईसाई समुदाय ही नहीं, बल्कि अन्य वर्गों में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह है।
सेंट थॉमस, सेंट फ्रांसिस, सेंट जोन, मॉरिसन मेमोरियल, मैथोडिस्ट आदि चर्चों में विशेष तैयारियां की गई हैं। इन्हें रंग-बिरंगी रोशनी वाली लाइटों से सजाया गया है।
रविवार को शाम सभी चर्चों में कैरल्स गाकर यीशु के संदेशों को सुनाया गया। राजपुर स्थित मॉरिसन मेमोरियल चर्च में शाम पांच बजे कैंडिल जलाकर प्रभु को याद किया। आया जग में मसीहा, मैंने पहले से कह दिया मरियम का जाया है आदि कैरल्स गाकर यीशु की भक्ति की। चर्च के पास्टर रेवरेन पीजे सिंह ने बताया कि सोमवार को रात 11 बजे पवित्र प्रार्थना की जाएगी। उसके बाद अगला दिन लगते ही प्रभु के आगमन की खुशी मनाई जाएगी। केक सेरेमनी में सभी लोग शामिल होंगे। उसके बाद क्रिसमस का जश्न शुरू होगा। अगली सुबह कनफेशन के लिए भी लोग आएंगे।
यह भी पढ़ें: कण्वाश्रम को पर्यटन के बजाय ऐतिहासिक स्थल के रूप में करेंगे विकसित
यह भी पढ़ें: इस मंदिर के तहखाने में कैद हैं बूट चोलाधारी सूर्य भगवान की मूर्ति, जानिए
यह भी पढ़ें: बाजार में दिखने लगे क्रिसमस के खूबसूरत रंग, जमकर हो रही खरीददारी