Move to Jagran APP

शांति व्यवस्था बनाने को भ्रमण पर रही पुलिस

दीपावली पर्व पर लोग अपने घरों में जश्न मना रहे थे वहीं पुलिस शांति व्यवस्था बनाने के लिए शहर में भ्रमण पर रही।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Nov 2020 08:47 PM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2020 08:47 PM (IST)
शांति व्यवस्था बनाने को भ्रमण पर रही पुलिस
शांति व्यवस्था बनाने को भ्रमण पर रही पुलिस

जागरण संवाददाता, देहरादून: दीपावली पर्व पर लोग अपने घरों में जश्न मना रहे थे, वहीं पुलिस शांति व्यवस्था बनाने के लिए शहर में भ्रमण पर रही। पुलिस उप महानिरीक्षक अरुण मोहन जोशी खुद सुबह चार बजे तक भ्रमण पर रहे और अधीनस्थों से पल-पल की अपडेट लेते रहे।

loksabha election banner

त्योहार पर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाने के लिए डीआइजी ने सभी अधीनस्थों को रात आठ बजे के बाद अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण के आदेश दिए थे। ऐसे में पुलिस ने दिन से ही क्षेत्रों में अनाउंसमेंट करना शुरू कर दिया था। रात 10 बजे के बाद पुलिस कंट्रोल रूम व थानों में फोन घनघनाने शुरू हो गए। इस दौरान किसी ने देर रात तक पटाखे तो किसी ने अधिक आवाज वाले पटाखे जलाने की सूचना दी। ऐसे में जहां से भी शिकायतें आ रही थी, पुलिस वहां दौड़ती रही। इस दौरान पुलिस के पास जनपद में 14 दुर्घटनाओं की शिकायतें भी पहुंची। हालांकि, इसमें कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। सुबह चार बजे तक जब स्थिति सामान्य हो गई तो पुलिस ने राहत की सांस ली।

डीआइजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि शहर में शांतिपूर्वक ढंग से दीपावाली मनाई गई। कहीं भी कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई।

ड्यूटी पर मुस्तैद कर्मचारियों को पुरस्कार भी दिया

रात दो बजे चेकिंग पर निकले डीआइजी ने जोगीवाला व आराघर चेकपोस्ट पर मुस्तैदी से तैनात पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत भी किया। जोगीवाला चेकपोस्ट पर तैनात उपनिरीक्षक बुद्धि सिंह, कांस्टेबल भजन भारती, सचिन कुमार, मोहित कुमार, दिनेश राम व आराघर टी जंक्शन में तैनात कांस्टेबल ईश्वर चंद्र, भोजनाथ, गौरव कुमार, मनोज सिंह व संदीप कुमार को सम्मानित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.