Move to Jagran APP

पुलिस और सीबीआइ के 11 अफसर और कर्मचारियों को राष्ट्रपति अवॉर्ड

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस और सीबीआइ के 11 अफसरों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Tue, 14 Aug 2018 04:46 PM (IST)Updated: Tue, 14 Aug 2018 04:46 PM (IST)
पुलिस और सीबीआइ के 11 अफसर और कर्मचारियों को राष्ट्रपति अवॉर्ड
पुलिस और सीबीआइ के 11 अफसर और कर्मचारियों को राष्ट्रपति अवॉर्ड

देहरादून,  [जेएनएन]: स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस और सीबीआइ के 11 अफसर और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित करने की घोषणा हुई है। राष्ट्रपति भवन ने इसकी घोषणा करते हुए राज्य को सूची भेज दी है। इधर, परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले समारोह में आज प्रदेश के 40 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा मेडल और उत्कृष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। 

loksabha election banner

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर साल की भांति इस बार भी प्रदेश के आठ सिविल, दो फायर पुलिस और एक सीबीआइ के अफसर और कर्मचारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक दिए जाने की घोषणा हुई है।

घोषणा के बाद इन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य स्थापना दिवस पर मेडल, प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री सेवा पदक से छह, उत्कृष्ट सेवा के लिए चार को मुख्यमंत्री के हाथों परेड ग्राउंड तथा सराहनीय सेवा के लिए 30 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी आज पुलिस मुख्यालय में सम्मानित करेंगे। 

इनको मिला राष्ट्रपति पदक 

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक

-शमा मारूफ इंस्पेक्टर सीबीआइ देहरादून। 

-हरेन्द्रपाल सिंह,एएसपी हरिद्वार। 

-संजीव कुमार कौशिक,सीओ एलआइयू मुख्यालय। 

सराहनीय सेवा को राष्ट्रपति पुलिस पदक

-अजय जोशी एसपी पिथौरागढ़। 

-भगवत प्रसाद शाह, सीओ विजिलेंस, नैनीताल। 

-रणजीत सिंह राणा, सीओ देहरादून। 

-हरीश चन्द्र भट्ट, आरआइ नैनीताल। 

-पूरन सिंह भण्डारी, इंस्पेक्टर मुख्यालय। 

-राम प्रसाद, प्लाटून कमाण्डर विशेष रूद्रपुर। 

राष्ट्रपति फायर सर्विस पदक 

-मोहन लाल, अग्निशमन अधिकारी, हरिद्वार। 

-प्रकाश चन्द्र पाण्डे, लीडिंग फायर मैन, चम्पावत। 

यह भी पढ़ें: भारत-चीन सीमा पर स्थित इस गांव में लोकपर्व के रूप में मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस

यह भी पढ़ें: 25 सालों से यहां आजादी के दिन फहराया जाता है अभिमंत्रित तिरंगा

यह भी पढ़ें: हिमालय में फूटा आक्रोश तो टूटा ब्रिटिश हुकूमत का गुरूर 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.