Move to Jagran APP

उत्तराखंड में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसेगी पुलिस, चलाया जाएगा विशेष अभियान

उत्तराखंड में पुलिस मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाएगी। ये अभियान एक से 31 अक्टूबर तक चलेगा।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Tue, 01 Oct 2019 02:00 PM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2019 02:00 PM (IST)
उत्तराखंड में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसेगी पुलिस, चलाया जाएगा विशेष अभियान
उत्तराखंड में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसेगी पुलिस, चलाया जाएगा विशेष अभियान

देहरादून, जेएनएन। राज्य में मिलावटखोरों के खिलाफ पुलिस विशेष अभियान चलाएगी। एक से 31 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट पाए जाने पर संबंधित को जेल भेजा जाएगा। त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने यह निर्णय लिया है। इसके लिए एएसपी और डीएसपी रैंक के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। 

loksabha election banner

अक्टूबर में दशहरा, दीपावली जैसे महत्वपूर्ण पर्व हैं। पर्व पर बड़ी मात्रा में मिलावटखोर खाद्य पदार्थों दूध, मावा, पनीर में मिलावट करते हैं। कई बार आम लोगों की जान पर भारी पड़ने वाले पाउडर और दूसरे हानिकारक केमिकल भी खाद्य पदार्थों में डाले जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने 31 दिन तक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। पुलिस महानिदेशक अपराध और कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि एक माह तक चलने वाले विशेष अभियान के तहत मिलावटखोरों पर कार्रवाई की जाएगी।

इसके लिए सभी जनपद के एसपी और एसएसपी को निर्देश दिए गए हैं। अभियान के लिए मैदानी जनपद में अपर पुलिस अधीक्षक शहर और ग्रामीण व पहाड़ी क्षेत्रों में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी को नोडल बनाया गया है। अभियान में खाद्य विभाग के अधिकारियों को बतौर तकनीकी के लिए शामिल किया जा सकता है। अभियान की हर दिन समीक्षा की जाएगी। इसके लिए हर दिन की कार्रवाई की रिपोर्ट भी मुख्यालय भेजनी होगी। 

यह भी पढ़ें: सावधान! बाजार में मिल रहा है मिलावटी दूध, आप ऐसे कर सकते हैं जांच Dehradun News

आजीवन कारावास की सजा 

डीजी अशोक कुमार ने बताया कि खाद्य पदार्थों मे मिलावट करने वालों के खिलाफ कानून में कड़े प्रावधान हैं। इस तरह के अपराध को गंभीर श्रेणी में रखा गया है। इसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 272 से 276 में आरोपित को आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है। 

यह भी पढेें: डेयरी प्रोडक्ट्स पर आंख मूंदकर न करें भरोसा, ऐसे करें असली और नकली की पहचान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.