विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 109.10 ग्राम स्मैक साथ एक तस्कर गिरफ्तार

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sun, 04 Apr 2021 01:10 PM (GMT+05:30)

नशा कारोबार के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। शहर कोतवाली पुलिस ने 109.10 ग्राम ...और पढ़ें

नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 109.10 ग्राम स्मैक साथ एक तस्कर गिरफ्तार।
नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 109.10 ग्राम स्मैक साथ एक तस्कर गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, देहरादून। नशा कारोबार के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। शहर कोतवाली पुलिस ने 109.10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पूर्व में पकड़े गए एक आरोपित से मिली जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार वर्तमान में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। एसपी सिटी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली नगर ने टीम गठित कर नशा तस्करों के खिलाफ दबिश दी गई। इसी क्रम में गठित पुलिस टीम ने नशा तस्कर सौरभ सहदेव निवासी इंदिरा कॉलोनी चुक्खुवाला को 109.10 स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। 

अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में एनडीपीएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक बीती एक फरवरी को थाना कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ एक अभियुक्त विशाल शर्मा को गिरफ्तार किया था, जिसने सौरव सहदेव से स्मैक खरीद के लाने की बात कही थी। इस आधार पर पुलिस सौरव सहदेव की तलाश में जुटी थी। बताया कि सौरव मोटे मुनाफे के चक्कर मे अन्य राज्यों से स्मैक और चरस मंगवाकर दून में छात्रों और श्रमिकों को बेचता था।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर, 300 ग्राम चरस बरामद

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें