Move to Jagran APP

नया रैंक व ग्रेड पे 4200 करने पर पुलिसकर्मी नाराज, डीजीपी अशोक कुमार से भेंट करेंगे स्वजन

पुलिस जवानों का कहना है कि यदि यह मांग माननी होती तो वह दो साल पहले ही मान लेते। वह 4600 रुपये ग्रेड पे की मांग को लेकर इसीलिए अड़े रहे ताकि उनके वेतन में बढ़ोतरी हो सके लेकिन सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया।

By Sumit KumarEdited By: Published: Sun, 11 Sep 2022 10:26 PM (IST)Updated: Sun, 11 Sep 2022 10:26 PM (IST)
नया रैंक व ग्रेड पे 4200 करने पर पुलिसकर्मी नाराज, डीजीपी अशोक कुमार से भेंट करेंगे स्वजन
नया रैंक व ग्रेड पे 4200 करने पर पुलिसकर्मी नाराज हैं।

जागरण संवाददाता, देहरादून: हेड कांस्टेबल रैंक के नए पद और एएसआइ का नया रैंक सृजित कर ग्रेड पे 4200 रुपये करने की मुख्यमंत्री की घोषणा से पुलिस जवानों में निराशा है। पुलिस जवानों का कहना है कि यदि यह मांग माननी होती तो वह दो साल पहले ही मान लेते। वह 4600 रुपये ग्रेड पे की मांग को लेकर इसीलिए अड़े रहे, ताकि उनके वेतन में बढ़ोतरी हो सके, लेकिन सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया। इस मामले में पुलिस जवानों के स्वजन सोमवार को पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से मुलाकात कर अपनी बात रखेंगी।

prime article banner

मुख्‍यमंत्री के आदेश के बाद पुल‍िसकर्मियों ने जताई नाराजगी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पुलिस जवानों की ग्रेड पे की समस्या का समाधान निकालते हुए हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित करने, एडिशनल एसआइ का नया रैंक सृजित करते हुए 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश जारी किए। इसके अलावा उनका ग्रेड पे 4200 रुपये करने की भी घोषणा की। आदेश जारी होने के बाद पुलिसकर्मियों ने इस पर नाराजगी जताई है।

पहले 4600 ग्रेड पे देने का क‍िया गया वादा

पुलिसकर्मियों के स्वजन ने कहा कि यदि यही लाभ लेना था तो वह दो साल पहले ही ले लेते। उनकी एकमात्र मांग ग्रेड पे 4600 रुपये की रही है। उन्हें पहले 16 साल फिर 20 साल में 4600 ग्रेड पे देने का वादा किया गया, लेकिन जब समय सीमा पूरी हुई तो पे ग्रेड ही घटा दिया गया।

Koo App
हमने पुलिस जवानों की ग्रेड पे की समस्या का समाधान निकालते हुए जवानों को समय से प्रोन्नति देने के लिए हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित करने और एडिशनल एस आई का नया रैंक सृजित करते हुए 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश जारी किए हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनका ग्रेड पे 4200 होगा। (1/2) - Pushkar Singh Dhami (@pushkarsinghdhami) 11 Sep 2022

कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा सकते हैं सिपाही

सरकार की ओर से ग्रेड पे को लेकर किए गए आदेश के बाद अब सिपाही कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा सकते हैं। पुलिसकर्मियों ने बताया कि उन्हें 4600 ग्रेड पे देने को लेकर दो बार नीति में बदलाव किया गया। जब उन्हें ग्रेड पे देने का नंबर आया तो ग्रेड पे ही घटा दिया गया।

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- युवाओं के साथ नहीं होगा धोखा, भर्तियों का कैलेंडर जल्द होगा जारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.