Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • uttarakhand
  • dehradun-city
LIVE BLOG

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: अब ढाई घंटे में दिल्ली, पीएम मोदी बोले- 'सड़कें हमारे देश की भाग्य रेखा'

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मंगलवार को देहरादून दौरे पर हैं। उन्होंने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम मोदी ने देहरादून में ही जनसभा को भी संबोधित किया।

By Digital Desk Tue, 14 Apr 2026 05:08 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मंगलवार को देहरादून दौरे पर।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मंगलवार को देहरादून दौरे पर।

जागरण संवाददाता, देहरादून। PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मंगलवार को देहरादून दौरे पर हैं। उन्होंने देहरादून के मेजर जसंवत सिंह मैदान से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री  जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी के दौरे के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। लेटेस्ट अपडेट:

14 Apr 20262:58:59 PM

Delhi-Dehradun Expressway Launch LIVE News: यूपी के गणेशपुर में सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

यूपी के गणेशपुर में सीएम योगी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और दिल्ली में रेखा गुप्ता करेंगी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन।

14 Apr 20262:49:28 PM

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: शादी के लिए बहुत बेहतरीन डेस्टिनेशन बनता जा रहा उत्तराखंड

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज उत्तराखंड विंटर टूरिज्म, विंटर स्पोर्ट्स और वेडिंग इन इंडिया, शादी के लिए बहुत बेहतरीन डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। साथियों, उत्तराखंड के लिए और हमारे पर्यटन के लिए यह बहुत ज़रूरी है। इसलिए मेरा सर्दियों में होने वाली धार्मिक यात्राओं को लेकर बहुत आग्रह रहा है। और मुझे खुशी है कि हर साल इन यात्राओं में लोगों की संख्या बढ़ रही है। आपको याद होगा, मैं 2023 में आदि कैलास और ओम पर्वत की यात्रा पर गया था। पहले बहुत ज्यादा था, बीच में बिल्कुल जा नहीं पाया। कई वर्षों के बाद मैं गया। 2023 में मैं वहां गया और उसके बाद बहुत बड़ी मात्रा में श्रद्धालु वहां जा रहे हैं। पहले वहां कुछ लोग ही सर्दियों में यात्रा के लिए जाते थे। साल 2025 में करीब-करीब 40 हजार से अधिक लोगों ने इन पवित्र स्थानों की यात्रा की है। अभी 1000 नहीं होते थे, अगर 40000 पहुंचते हैं, तो यहां के लोगों की रोजी रोटी की कितनी बड़ी ताकत आ जाती है। इसी तरह 2024 में शीतकालीन चार धाम यात्रा में करीब 80 हजार श्रद्धालु आए। 2025 में ये संख्या डेढ़ लाख पार कर चुकी है। इसके बार वंदे मातरम के नारे के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन संपन्न हुआ।

14 Apr 20262:43:59 PM

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बोले पीएम...

इस दौरान पीएम मोदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बोले। उन्होंने कहा किसभी दलों को इसके लिए आगे आना चाहिए। महिलाओं ने जो हक दिया जा रहा है उसे लागू होना चाहिए। 2029 में लोकसभा के जो चुनाव होंगे, उसके बाद जो भी चुनाव होंगे यह 2029 से ही लागू हो जाना चाहिए। यह हर बेटी बहन की इच्छा है। 16 अप्रैल से संसद में विशेष चर्चा तय की गई है। मैं चाहता हूं कि इसमें सभी राजनीतिक दल सर्वसम्मति से पूरा करें। आज मैंने सभी बहनों और बेटियों के नाम खुला पत्र लिखा है। मैंने आग्रह किया है कि माताओं और बहनों को इस कार्य में भागीदारी के लिए आग्रह किया है। एक-एक शब्द पर इस पर मनन करना है।

14 Apr 20262:40:15 PM

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: इकोनामिक कॉरिडोर से जुड़ी उम्मीद की डोर-

पीएम मोदी ने कहा कि इकोनामिक कॉरिडोर से उम्मीद की डोर भी जुड़ी हुई है। यह व्यापार का नया मार्ग बनाते हैं। दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे बनने से क्षेत्र का कायाकल्प होगा। पहला फायदा समय बचेगा,लोगों का पेट्रोल डीजल कम खर्च होगा। दूसरा बड़ा फायदा रोजगार का होगा। किसानों की उपज भी तेज गति से मंडी बड़े बाजारों तक पहुंचेगी, इस शानदार एक्सप्रेसवे से उत्तराखंड की टूरिज्म को बहुत ही बड़ा फायदा मिलेगा ।

विकास के लिए प्रकृति, प्रगति और संस्कृति की त्रिवेणी को अपनाया जा रहा है। इसलिए इस एक्सप्रेसवे पर 12 किमी लंबा एलिवेडेट बनाया गया है। आज सभी देश के सभी सैलानियों से आग्रह करता हूं। कि देवभूमि के स्थानों को साफ सुथरा रखना जरूरी है। इन इलाकों में प्लास्टिक की बोतलें देवभूमि की पवित्रता को ग्रहण लगाता है।

अगले वर्ष हरिद्वार में कुंभ होना है। उसे दिव्य, भव्य और स्वच्छ बनाने में कसर नहीं छोड़नी है। नंदा राजजात भी अगले वर्ष होनी है। इस यात्रा में बहनों और बेटियों की भागीदारी होती है। इसके माध्यम से देश की बेटियों और बहनों को संदेश देना चाहता हूं कि आपकी भूमिका बड़ी होनी वाली है।

14 Apr 20262:28:49 PM

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: यह प्रोजेक्ट पर्यटन के लिहाज से बेहद अहम- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा यह प्रोजेक्ट पर्यटन के लिहाज से बेहद अहम है। बाबासाहेब अंबेडकर को भी अर्पित की श्रद्धांजलि। कहा, आर्टिकल 370 हटाने के बाद हमारे पूरे देश में संविधान पूरी तरह लागू है। माओवाद, नक्सलवाद हुआ खत्म। समान नागरिक संहिता लागू हो यह हमारे संविधान की भावना है। उत्तराखंड ने इस भावना को आगे बढ़ाया है। पूरे देश को राह दिखाई है।

लोग भविष्य के लिए हाथ की रेखाओं को देखते हैं, मैं इस विज्ञान को नहीं जानता हूं लेकिन कहते हैं कि यह भी शास्त्र है। मैं इसी संदर्भ को राष्ट्र जीवन से जुड़कर देखूं तो राष्ट्र की भाग्य रेखाएं हमारी सड़कें होती हैं। हमारे हाईवे होते हैं। एक्सप्रेसवे होते हैं। एक दशक में हमारा देश भाग्य की ऐसी ही रेखाएं बनाने में जुटा है। आने वाली पीढि़यों के लिए गारंटी है। मोदी की भी गारंटी है।

14 Apr 20262:23:59 PM

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: देहरादून पर मां डाट काली की बड़ी कृपा- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि अगले कुछ ही दिनों में चारधाम की यात्रा शुरू होने वाली है। इस पवित्र समय का देश के कोटि कोटि लोग इंतजार करते हैं। पंच बदरी, पंच प्रयाग, पंच केदार और अराध्य देवताओं को प्रणाम करता हूं। यहां आने से पहले मां डाट काली के दर्शन करने का मौका मिला। देहरादून पर मां डाट काली की बड़ी कृपा है। इतने बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने में मां काली आशीर्वाद रहा है।

14 Apr 20262:19:58 PM

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: भारत माता की जय के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन शुरू

blog images

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे जनता को समर्पित करने बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत माता की जय के साथ अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा देवभूमि की इस पावन धरती पर आप सभी को मेरा प्रणाम। पूज्य संत गण को भी प्रणाम। इस कार्यक्रम से तकनीकी के जरिये भी दिल्ली और यूपी से कई लोग जुड़े हैं। सबसे पहले क्षमा चाहता हूं कि मुझे यहां पहुंचने में एक घंटे से भी ज्यादा देर हो गई। आपको इंतजार करना पड़ा। मैं निकला तो सही समय पर था लेकिन 12 किमी का रोड शो, इतना उत्साह, इतनी उमंग कि तेज गति से गाड़ी चलाना मुशि्कल हो गया।

14 Apr 20262:14:01 PM

प्रधानमंत्री ने दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कारिडोर को राष्ट्र को किया समर्पित

blog images

दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ने वाले 213 किमी लंबे दिल्ली-देहरादून का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित जसवंत सिंह आर्मी ग्राउंड में किया। इससे औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आएगी, साथ ही पर्यटन के नए आयाम स्थापित होंगे। 12,000 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित छह लेन की इस परियोजना में 12 किलोमीटर लंबा वाइल्डलाइफ एलिवेटेड कारिडोर मुख्य फीचर है। यह एशिया के सबसे लंबे कारिडोर में शामिल है। वन्यजीव अंडरपास, टनल मुख्य भी इसे विशेष बनाती हैं।अब देहरादून से दिल्ली तक का सफर छह घंटे के बजाय 2.5 घंटे में तय हो जाएगा। एक्सप्रेसवे की विशेषता यह भी है कि इसमें 113 अंडरपास, पांच रेलवे ओवरब्रिज, 76 किमी सर्विस रोड और 340 मीटर डाटकाली टनल है।

14 Apr 20262:04:26 PM

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों के बीच अच्छी कनेक्टिविटी

करीब 25 हजार करोड़ की लागत के 2461 किलोमीटर कार्य हमने पूरा किया है। जो प्रोजेक्ट चल रहे हैं, और 35 हजार करोड़ के हैं। आने वाले जो प्रोजेक्ट हैं वो करीब 80 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट लगातार डीपीआर और पाइपलाइन में हैं। 1650 करोड़ की लागत से छोटा साइज़ से देहरादून होकर बल्लूपुर तक फोरलेन मार्ग मई 2026 में शुरू हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों के बीच अच्छी कनेक्टिविटी हो जाएगी।

1600 करोड़ की लागत से हरिद्वार में फोरलेन ग्रीनफील्ड बाईपास फेज वन अक्टूबर 2026 तक पूरा हो जाएगा, जिससे दिल्ली से हरिद्वार तथा ऋषिकेश जाने में ट्रैफिक जाम की समस्या हल हो जाएगी। 1100 करोड़ की लागत से ऋषिकेश बाईपास बहुत महत्वपूर्ण है। अभी मार्च में उसको सैंक्शन हुआ है।

करीब 1050 करोड़ की लागत से 21 किलोमीटर लंबा रुद्रपुर में फोरलेन बाईपास अक्टूबर 2026 में पूरा हो जाएगा। 936 करोड़ की लागत से 15 किलोमीटर लंबा काशीपुर से फोरलेन बाईपास दिसंबर 2026 में पूरा होगा। 716 करोड़ की लागत से 12 किलोमीटर लंबा देहरादून से छाजर होकर आशारुड़ी तक फोरलेन एलिवेटेड रोड का हम निर्माण कर रहे हैं और जो अप्रैल 2027 में पूरा हो जाएगा। 745 करोड़ की लागत से 20 किलोमीटर लंबा भलियावाला जौलीग्रांट से ऋषिकेश तक फोरलेन मार्ग भी अप्रैल 2028 तक पूरा होगा। 630 करोड़ की लागत से 60 किलोमीटर लंबा जोशीमठ से मलारी तक टू लेन मार्ग दिसंबर 2026 में पूरा हो जाएगा।

14 Apr 20262:01:54 PM

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: समूचे उत्तराखंड के लिए खुलेंगे विकास के नए द्वार

blog images

नितिन गडकरी ने कहा यह एक्सप्रेस बनने से देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश सहित समूचे उत्तराखंड के लिए आर्थिक, सामाजिक, और औद्योगिक विकास के नए द्वार खुलने वाले हैं। सहारनपुर बाईपास से हरिद्वार तक 51 किलोमीटर सिक्स-लेन का पावर रोड जून में उसका भी हम उद्घाटन करेंगे। गणेशपुर से देहरादून के बीच 12 किलोमीटर का एलिवेटेड कारिडोर है। उसके साथ हमने वाइल्ड लाइफ के लिए विशेष रूप से प्रोटेक्ट किया है। मुझे बहुत खुशी है कि इकानमी, इकोलाजी, एंड एनवायरनमेंट - ये तीनों हमारी सोसाइटी के महत्वपूर्ण पिलर हैं। एक तरफ विकास भी करना है और दूसरी ओर इकोलॉजी एंड एनवायरनमेंट को प्रोटेक्ट करना है। अभी प्रधानमंत्री जी ने बहुत अच्छे तरीके से निरीक्षण किया। वहां के वाइल्ड लाइफ को प्रोटेक्ट करते हुए हमने यह चिंता की है कि पर्यावरण की रक्षा कैसे हो। इसके लिए अनेक नए-नए चीजों का अनुकरण, इनिशिएटिव इस प्रोजेक्ट में हमने लिया है। मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में जो हमारी सरकार आई, अब उन्होंने इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी और उस समय से अभी तक उत्तराखंड में करीब 1,30,000 करोड़ के प्रोजेक्ट हमने लिए हैं।

14 Apr 20261:55:30 PM

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी

blog images
14 Apr 20261:54:02 PM

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का संबोधन शुरू

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा सामाजिक समता के प्रेरणास्रोत भीमराव आंबेडकर को नमन करता हूं। आज प्रधानमंत्री की ओर से ऐसी सौगात दी जा रही है जिससे उत्तराखंड को गति मिलेगी, पर्यटन को गति मिलेगी। इससे दिल्ली-देहरादून यात्रा समय घटेगा और आवागमन अधिक सुरक्षित व सुगम होगा। अब देहरादून से दिल्ली तक का सफर छह घंटे के बजाय 2.5 घंटे में तय हो जाएगा।

14 Apr 20261:52:55 PM

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: यूपी और दिल्ली के सीएम वर्चुअली जुड़े 

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और दिल्ली की मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े हुए हैं।

14 Apr 20261:49:42 PM

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: सीएम धामी ने भेंट किया शॉल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नंदा देवी राजजात से संबंधित शॉल भेंट कर किया प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत।

14 Apr 20261:48:26 PM

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: नितिन गडकरी ने किया पीएम मोदी का स्वागत

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शॉल भेंट कर किया प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत।

14 Apr 20261:46:06 PM

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: जनसभा स्थल पर पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जसवंत मैदान में पहुंचे। इस दौरान मोदी-मोदी के नारे लगे। वह मंच पर उपस्थित गणमान्य लोगों से मुलाकात कर रहे हैं।

14 Apr 20261:29:44 PM

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: देहरादून में 12 किमी लंबा रोड शो

12 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया है। अब वह कुछ देर में जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे।

14 Apr 20261:27:03 PM

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: बल्लूपुर चौक के पास पहुंचा प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो

बल्लूपुर चौक के पास पहुंचा प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो। सड़क किनारे तिरंगा लिए लोगों का जोश चढ़ा परवान। वंदे मातरम और भारत माता की जय घोष के गूंजे नारे। सड़कों पर दिखी धर्म-संस्कृति की झलक।

14 Apr 20261:10:55 PM

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: देहरादून में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत

12 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत-अभिनंदन। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंडवासियों ने किया अपने लोकप्रिय प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत। पीएम मोदी ने भी हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। 

14 Apr 20261:05:36 PM

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: लगे मोदी-मोदी और जय श्रीराम के नारे

blog images

देहरादून पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का जय श्रीराम, मोदी-मोदी और लोक ध्वनियों से भव्य स्वागत।

14 Apr 202612:57:29 PM

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद

blog images

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की सीमा पर स्थित मोहंड में मां डाट काली मंदिर में दर्शन व पूजा अर्चना की। उन्होंने मंदिर की परिक्रमा भी की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहे।

14 Apr 202612:50:59 PM

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

blog images

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है।

14 Apr 202612:35:41 PM

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे

जनभसास्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

14 Apr 202612:27:43 PM

PM Modi Uttarakhand Visit: जसवंत ग्राउंड से करेंगे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण

पीएम मोदी गढ़ी कैंट के मेजर जसवंत ग्राउंड से दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।

14 Apr 202612:23:26 PM

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: प्रधानमंत्री को देखने के लिए स्कूली बच्चों में जबरदस्त उत्साह

blog images
14 Apr 202612:20:58 PM

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE डाट काली से जसवंत मैदान तक वाहनों की आवाजाही बंद

डाट काली से लेकर जसवंत मैदान तक सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा। सड़क किनारे लोगों का उत्साह भर रहा हिलोरें। लगने लगे मोदी मोदी के नारे।

14 Apr 202612:09:16 PM

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: प्रधानमंत्री देहरादून के जनसभास्थल के लिए रवाना

मां डाट काली मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रधानमंत्री देहरादून के जनसभास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

14 Apr 202611:50:10 AM

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: एलिवेटेड रोड के सफर पर निकले प्रधानमंत्री

blog images

प्रधानमंत्री एलिवेटेड रोड के सफर पर निकले हैं। इस दौरान जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ता उन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत कर रहे हैं। सीएम धामी डाट काली मंदिर के लिए निकल चुके हैं। पीएम मोदी रोड शो के बाद डाल काली मंदिर पहुंचेंगे और पूजा अर्चना करेंगे।

14 Apr 202611:42:48 AM

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे सहारनपुर.... कर रहे हैं रोड शो

blog images

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहारनपुर पहुंचे। जहां वह रोड शो कर रहे हैं। पीएम मोदी सड़क मार्ग से ही देहरादून पहुंचेंगे।

14 Apr 202611:10:52 AM

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: देहरादून की सड़कों पर दिख रहा उत्साह

blog images

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले देहरादून की सड़कों पर दिख रहा उत्साह।

14 Apr 202611:05:11 AM

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: जसवंत मैदान में जुटने लगे लोग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन से दूनवासियों में दिखने लगा उत्साह। सड़क किनारे और मुख्य आयोजन स्थल जसवंत मैदान में जुटने लगे लोग।

14 Apr 202610:57:00 AM

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: मंजूरी से लोकार्पण तक-छह साल का सफर

blog images
  • वर्ष 2020: परियोजना को केंद्र सरकार की मंजूरी, एक्सप्रेसवे की आधारशिला तय।
  • वर्ष 2021: टेंडर प्रक्रिया पूरी, भूमि अधिग्रहण और निर्माण कार्य का औपचारिक शिलान्यास व शुरुआत।
  • वर्ष 2022: राजाजी क्षेत्र में एलिवेटेड कारिडोर, वाइल्डलाइफ स्ट्रक्चर और टनल निर्माण में तेजी।
  • 2023: परियोजना ने रफ्तार पकड़ी, अधिकांश हिस्सों में निर्माण कार्य तेज गति से जारी।
  • वर्ष 2024: बड़े हिस्सों में स्ट्रक्चर तैयार, कनेक्टिविटी और फिनिशिंग कार्य आगे बढ़े।
  • वर्ष 2025: कई सेक्शन तैयार, आंशिक संचालन शुरू, परियोजना 90 प्रतिशत से अधिक पूर्ण।
  • वर्ष 2026: अंतिम रूप से निर्माण पूर्ण, 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पण।
14 Apr 202610:44:33 AM

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: पीएम सुरक्षा ड्यूटी में महिला शक्ति की अहम भूमिका

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में महिला शक्ति की उल्लेखनीय भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है। उत्तराखंड पुलिस ने एसएसपी स्तर से लेकर कांस्टेबल स्तर तक करीब 550 महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों की तैनाती की है। ये सभी विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

14 Apr 202610:39:23 AM

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: हेलीकॉप्टर से सहारनपुर के गणेशपुर जाएंगे प्रधानमंत्री

दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर का लोकार्पण करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। वह हेलीकॉप्टर से सहारनपुर के गणेशपुर जाएंगे। वहां से एलिवेटेड कार से रोड शो करते हुए मां डाट काली मंदिर दर्शन के लिए पहुंचेंगे।

14 Apr 202610:37:43 AM

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे देहरादून एयरपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं।

14 Apr 202610:21:38 AM

 PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने डोईवाला कोतवाली के सामने रोका

blog images

डोईवाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के विरोध में देहरादून एयरपोर्ट की ओर प्रस्थान करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने डोईवाला कोतवाली के सामने रोक दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय निर्माण,बापू ग्राम को राजस्व ग्राम का दर्जा देने व अंकिता भंडारी की हत्या के आरोपितो को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

14 Apr 202610:09:18 AM

 PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: 28वीं बार वह उत्तराखंड आ रहे पीएम

पीएम बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28वीं बार उत्तराखंड आ रहे हैं। वहीं दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के शुभारंभ के बाद अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से तीन घंटे की रह जाएगी।

14 Apr 202610:06:06 AM

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE:  प्रदेश में उत्साह का माहौल

बैसाखी और भारत रत्न, संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड आगमन को लेकर प्रदेश में उत्साह का माहौल है। इस दौरान प्रधानमंत्री की ओर से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा, जिसे राज्य के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

14 Apr 20269:52:57 AM

PM Modi Uttarakhand Visit: कार्यक्रम में 2350 वाहन देंगे सेवा

blog images

आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में लोगों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसको लेकर परिवहन विभाग ने तैयारी पूरी कर दी है। देहरादून और हरिद्वार से कार्यक्रम स्थल पहुंचने वाले लोगों के लिए 2350 वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। कार्यक्रम में उत्तराखंड परिवहन निगम के अलावा सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट के वाहनों को लगाया गया है।

14 Apr 20269:41:12 AM

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: उत्तर भारत की यात्रा का नया सुपर कारिडोर

blog images

 दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने के साथ देहरादून केवल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के और करीब नहीं आएगा, बल्कि उत्तर भारत के कई बड़े शहरों के लिए भी तेज और सुगम सड़क संपर्क का केंद्र बन जाएगा। यह एक्सप्रेसवे देहरादून को सहारनपुर बाईपास मार्ग से जोड़कर अंबाला कारिडोर तक पहुंच देता है, जिससे हरियाणा, चंड़ीगढ़, पंजाब और जम्मू क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

14 Apr 20269:33:17 AM

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: तीन क्विंटल फूलों से सजा मां डाट काली धाम

blog images

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंगलवार को मां डाट काली मंदिर में होने वाले पूजा-अर्चना कार्यक्रम के लिए परिसर को पुष्पों से सजाया गया है। पूजा स्थल से लेकर प्रसाद अर्पण स्थान तक तीन क्विंटल फूलों से विशेष सजावट की गई है। मंदिर परिसर में एंथुरियम, एस्टर, डेजी, गुलदाउदी सहित सात प्रकार के लगभग 700 बंच यानी करीब तीन हजार फूल लगाए गए। विशेष रूप से पूजा स्थल पर लगाए गए फूल दिल्ली से मंगाए गए, जबकि मंदिर के बाहरी हिस्से की सजावट वृंदावन से आए फूलों से की गई। सुबह मंदिर की दीवारों को पेंटिंग कर सजाया गया। 

14 Apr 20269:28:25 AM

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंगलवार को प्रस्तावित देहरादून दौरे और एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। जिला प्रशासन ने पूरे मार्ग और कार्यक्रम क्षेत्र को 13 जोन में विभाजित कर जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण मार्ग आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक सुरक्षा और सुगमता बनाए रखने के लिए विशेष तैनाती की गई है। स्वागत कार्यक्रमों के दौरान भीड़ नियंत्रण और यातायात संचालन पर विशेष ध्यान रहेगा। वहीं जौलीग्रांट एयरपोर्ट और जीटीसी हेलीपैड क्षेत्र में भी सुरक्षा एवं प्रोटोकाल व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है, ताकि आगमन और प्रस्थान के दौरान किसी प्रकार की बाधा न हो।

14 Apr 20269:24:26 AM

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: एक्सप्रेसवे की खास बातें

blog images
  • 113 अंडरपास
  • पांच रेलवे ओवरब्रिज
  • 76 किमी सर्विस रोड
  • 340 मीटर डाटकाली टनल
  • 12,000–13,000 करोड़ की लागत
  • पूरी तरह एक्सेस कंट्रोल्ड (नो डायरेक्ट कट/यू-टर्न)
  • मल्टीपल एंट्री-एग्जिट पाइंट्स
  • दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी
  • हाईटेक लाइटिंग और सर्विलांस सिस्टम
  • स्मूथ और जाम-फ्री ड्राइविंग अनुभव
  • ईंधन की बचत और कम प्रदूषण

टोल टैक्स

  • कार के लिए टोल : 675 (वन वे)
  • 24 घंटे में दोनों तरफ : 1000 रुपये
  • पूरी तरह फास्टैग आधारित सिस्टम
14 Apr 20269:19:42 AM

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: लाखों व्यक्तियों को मिलेगा लाभ

blog images

दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कारिडोर से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के लाखों व्यक्तियों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे व्यापार, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। परियोजना में बनाया गया 12 किलोमीटर लंबा वाइल्डलाइफ एलिवेटेड कारिडोर वन्यजीवों और मानव के बीच संतुलन बनाए रखने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। - नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री

14 Apr 20269:06:27 AM

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन आज

blog images

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मंगलवार को देहरादून दौरे पर रहेंगे। वह दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us