विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऋषिकेश में गंगा अवलोकन केंद्र के माध्यम से तीर्थाटन को मिलेगी गति

By Sunil NegiEdited By:
Published: Wed, 28 Jul 2021 04:31 PM (IST)

ऋषिकेश में विश्वस्तरीय गंगा अवलोकन केंद्र अपने आप में कई खूबियां समेटे हैं। गंगा से जुड़ी तमाम जानकारियां देने के ...और पढ़ें

ऋषिकेश में गंगा अवलोकन केंद्र के माध्यम से तीर्थाटन को मिलेगी गति।
ऋषिकेश में गंगा अवलोकन केंद्र के माध्यम से तीर्थाटन को मिलेगी गति।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। योगनगरी ऋषिकेश में विश्वस्तरीय गंगा अवलोकन केंद्र अपने आप में कई खूबियां समेटे हैं। बच्चों को मां गंगा से जुड़ी तमाम जानकारियां देने के लिए यहां मिनी थियेटर की भी व्यवस्था की गई है। गंगा तट स्थित भव्य सभागार का पूरी तरह से कायाकल्प कर इसे गंगा अवलोकन केंद्र को विकसित किया गया है। इस केंद्र में चारधाम धाम यात्रा सहित गंगा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां खूबसूरत पोस्टरों के माध्यम से सजाई गई हैं।

बुधवार को गंगा अवलोकन केंद्र के उद्घाटन से पूर्व महापौर अनीता ममगाईं ने इसका निरीक्षण किया। महापौर अनीता ममगाईं ने बताया कि देवभूमि ऋषिकेश में आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को करोड़ों देशवासियों की आस्था का प्रतीक माने जाने वाली मां गंगा के पोराणिक इतिहास की समूची महत्वपूर्ण जानकारी अवलोकन केंद्र में मिलेगी। उन्होंने बताया कि उनके चुनावी घोषणापत्र में यह परियोजना शामिल थी, जिसे धरातल पर उतारने के लिए किए गये प्रयासों के चलते परियोजना को केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने मंजूरी प्रदान की थी।

महापौर अनीता ममगाईं ने बताया कि ऋषिकेश को पर्यटन के साथ तीर्थाटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किए जाने के लिए निगम संकल्पबद्ध है। ऋषिकेश में गंगा तट पर गंगा अवलोकन केंद्र की कमी महसूस की जा रही थी। शहर की ग्लोबल पहचान और मजबूत बनाने में अवलोकन केंद्र मील का पत्थर साबित होगा।