इस एक्सप्रेस में देर रात तक लगी रहती है भीड़, जानिए
गेलोर्ड की आइस्क्रीम का स्वाद युवाओं को अपनी ओर खींच ही लाता है। यही वजह है कि यहां देर रात तक भी काफी भीड़ रहती है।
देहरादून, जेएनएन। देहरादून में पिछले पांच दशकों में बहुत कुछ बदला, अगर कुछ नहीं बदला तो वह घंटाघर स्थित 'गेलोर्ड एक्सप्रेस' की आइसक्रीम का जायका। आज भी सैकड़ों युवा पलटन बाजार रोड स्थित गेलोर्ड एक्सप्रेस (आइसक्रीम प्वाइंट) जाना नहीं भूलते हैं। पचास साल पहले युवाओं की जुबान पर चढ़े बलदेव सिंह के आइसक्रीम कॉर्नर का स्वाद लेने के लिए हर रोज भारी संख्या में युवा यहां पहुंचते हैं। यही कारण है कि देर रात तक यहां युवाओं का मेला लगा रहता है। अब जब गेलोर्ड एक्सप्रेस को आइसक्रीम प्वाइंट के साथ रेस्तरां में तबदील कर दिया, तो लोग परिवार के साथ यहां सुकून के पल बिताने को आतुर रहते हैं। बच्चों की बर्थ-डे पार्टी के आयोजन भी यहां होते रहते हैं।
घंटाघर बाजार में आज आमतौर पर सैकड़ों फास्ट फूड, आइसक्रीम प्वाइंट या स्ट्रीट फूड की दुकानें और स्टॉल देखने को मिल जाएंगे। लेकिन 1968 में बलदेव सिंह द्वारा शुरू किए आइसक्रीम प्वाइंट की आज भी अलग ही पहचान है। दून के साथ ही आसपास के युवाओं के साथ मैदानी क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों का भी यहां जमावड़ा लगा रहता है।
वर्तमान में आइसक्रीम प्वाइंट का संचालन कर रहे बख्शीश सिंह बताते है कि उनके दादा बलदेव सिंह ने गेलोर्ड एक्सप्रेस की नीव रखी थी, पहले गेलोर्ड सिर्फ आइसक्रीम प्वाइंट था। लेकिन समय के साथ-साथ आज रेस्तरां में तबदील हो गया। उन्होंने बताया कि आज भी आइसक्रीम की उतनी ही डिमांड है।
यह भी पढ़ें: इस बार में जाने पर युवाओं को नहीं पड़ती डांट, जानिए इसकी खासियत
यह भी पढ़ें: युवाओं को खींच लाती है इस बेकरी की पेस्ट्री का स्वाद, जानिए कहां है स्थित
यह भी पढ़ें: यहां मिलेगा नैसर्गिक सौंदर्य के साथ जायकेदार खाना, तो जल्दी लगाएं 'फर्स्ट गियर'
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप