Move to Jagran APP

काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा- सरकार के कार्यों ने की विपक्ष की बोलती बंद

भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं ने कोरोनाकाल में जो सेवा कार्य किए जनता उनसे प्रभावित हुई है। साथ ही प्रदेश सरकार जिस प्रकार जनहित के फैसले और घोषणाएं कर रही है उससे विपक्षियों की बोलती बंद हो गई है। इस समय विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 22 Jul 2021 03:28 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jul 2021 03:28 PM (IST)
काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा- सरकार के कार्यों ने की विपक्ष की बोलती बंद
काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा- सरकार के कार्यों ने की विपक्ष की बोलती बंद।

जागरण संवाददाता, देहरादून। भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं ने कोरोनाकाल में जो सेवा कार्य किए, जनता उनसे प्रभावित हुई है। साथ ही प्रदेश सरकार जिस प्रकार जनहित के फैसले और घोषणाएं कर रही है, उससे विपक्षियों की बोलती बंद हो गई है। इस समय विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा ने जनता का विश्वास जीता है और आगामी चुनाव में यही हमें 60 सीटों पर जीत दिलाएगा। यह बातें काबीना मंत्री गणेश जोशी ने श्रीदेव सुमन नगर मंडल की कार्यसमिति की बैठक में कहीं। उन्होंने कार्यकर्त्‍ताओं से चुनाव तैयारियों में जुटने की अपील की।

loksabha election banner

बुधवार को राजपुर रोड स्थित इंद्रलोक होटल में श्रीदेव सुमन नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें मंडल के विकास कार्यों पर चर्चा की गई और आगामी चुनाव की रूपरेखा तैयार हुई। काबीना मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 15 दिन में ही इतना काम कर दिया है कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि आगामी 2022 चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा सरकार की योजनाओं और सफलताओं को जनता तक पहुंचाएं। बैठक में मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, मंडल प्रभारी अनंत सागर, मुख्य वक्ता कुसुम कंडवाल, मंडल महामंत्री सुरेंद्र राणा, एमपीएस पुंडीर आदि उपस्थित रहे।

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मंडल ने कसी कमर

भाजपा वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मंडल की कार्यसमिति बैठक प्राचीन शिव मंदिर धर्मपुर में आयोजित हुई। जिसमें कार्यकर्त्‍ताओं से चुनावी तैयारियों को लेकर कमर कसने का आह्वान किया गया। मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने के लिए कार्यसमिति बैठक आयोजित की जाती है। मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं पर प्रकाश डाला। महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, महानगर महामंत्री सतेंद्र सिंह नेगी, रतन सिंह चौहान, गणेश सिलमाणा, अर्चना बागड़ी आदि ने कार्यकर्त्‍ताओं संबोधित किया।

पन्ना प्रमुखों के कंधों पर अहम जिम्मेदारी: गोयल

भाजपा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल की कार्यसमिति बैठक में प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने कहा कि कार्यकर्त्‍ताओं व पन्ना प्रमुखों के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। आगामी चुनाव को लेकर धरातल पर सभी कार्यकर्त्‍ता सक्रियता बढ़ा दें। मंडल अध्यक्ष पूनम ममगाईं ने मंडल के कार्यों की जानकारी दी। विधायक विनोद चमोली व महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने भी कार्यकर्त्‍ताओं को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें:- मनीष सिसोदिया ने जनता से पूछा सवाल, 'क्या कर्नल अजय कोठियाल जैसे देशभक्त को उत्तराखंड में मुख्यमंत्री होना चाहिए'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.