Move to Jagran APP

नोटिस जारी होते ही अधिकारियों ने जानकारी देनी की शुरू

शासन द्वारा संपत्ति का ब्योरा न दिए जाने के कारण नोटिस जारी करने से पीसीएस अधिकारियों में हड़कंप है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Nov 2019 08:20 PM (IST)Updated: Wed, 06 Nov 2019 08:20 PM (IST)
नोटिस जारी होते ही अधिकारियों ने जानकारी देनी की शुरू
नोटिस जारी होते ही अधिकारियों ने जानकारी देनी की शुरू

राज्य ब्यूरो, देहरादून: शासन द्वारा संपत्ति का ब्योरा न दिए जाने के कारण नोटिस जारी करने से पीसीएस अधिकारियों में हड़कंप है। इन अधिकारियों ने अब शासन को अपनी संपत्ति का विवरण देना शुरू कर दिया है। साथ ही कई पीसीएस अधिकारियों ने संपत्ति विवरण देने संबंधी जानकारी देने को भी शासन में संपर्क साधा। कई को तो संपत्ति का विवरण देने संबंधी नियम की जानकारी भी नहीं थी।

loksabha election banner

शासन ने बीते रोज संपत्ति का विवरण न देने वाले 85 अधिकारियों को नोटिस जारी किए थे। इन्हें एक सप्ताह के भीतर संपत्ति की जानकारी शासन को देना सुनिश्चित करने को कहा गया। यह भी बताया गया कि संपत्ति की जानकारी देने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर थी। नोटिस जारी होने की सूचना से पीसीएस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इन अधिकारियों ने बुधवार सुबह से ही शासन से संपत्ति का विवरण देने संबंधी जानकारी लेनी शुरू की। यह भी कहा गया कि उन्हें इससे पहले विवरण जमा करने को नहीं कहा गया। यह भी पूछा गया कि वह किस प्रकार यह जानकारी शासन को उपलब्ध करा सकते हैं। वहीं, शाम तक कुछ अधिकारियों के विवरण शासन को मिलने शुरू हो गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.