Move to Jagran APP

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस में जल्द होगा नई कार्यकारिणी का गठन

प्रदेश कांग्रेस को जल्द ही नई कार्यकारिणी मिल सकती है। केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद नई कार्यकारिणी बनाई जाएगी। कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा जल्द हो सकती है।

By Edited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 08:44 PM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 12:13 PM (IST)
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस में जल्द होगा नई कार्यकारिणी का गठन
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस में जल्द होगा नई कार्यकारिणी का गठन

देहरादून, राज्य ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस को जल्द ही नई कार्यकारिणी मिल सकती है। केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद नई कार्यकारिणी बनाई जाएगी। माना जा रहा है कि जल्द ही कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी जाएगी। 

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को लेकर लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। प्रीतम सिंह द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद से ही इसके गठन का इंतजार किया जा रहा है। अब इस इंतजार को दो वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है। 

अभी पुरानी कार्यकारिणी के आधार पर ही नेता विभिन्न पदों का दायित्व संभाले हुए हैं। अधिकारिक रूप से पदाधिकारियों की घोषणा को लेकर हो रहे विलंब से अब पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का सब्र टूट रहा है। इस संबंध में वह कई बार आलाकमान की चौखट पर भी दस्तक दे चुके हैं। 

कुछ समय पहले कांग्रेस हाईकमान ने एक बैठक बुलाई थी, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, सचिव, प्रदेश अध्यक्षों, प्रदेश प्रभारियों व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष समेत कई केंद्रीय नेताओं ने शिरकत की। इस बैठक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने भी शिकरत की थी।

यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करूंगी: टिहरी सांसद

बैठक से लौटने के बाद प्रीतम सिंह ने जल्द ही नई कार्यकारिणी के गठन का इशारा दिया था। उन्होंने कहा था कि आलाकमान जल्द ही इस पर फैसला देगा। अक्टूबर में देश भर में महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इनके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

यह भी पढ़ें: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: कांग्रेस को जिला प्रभारियों की रिपोर्ट का इंतजार 

इसके अलावा कांग्रेस ने कई बड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की है। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा। ताकि पदाधिकारियों को इन कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी जा सके।

यह भी पढ़ें: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: 43.11 लाख मतदाता, 8051 मतदान केंद्र


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.