Move to Jagran APP

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की नई कमेटी को लेकर असमंजस

प्रदेश कांग्रेस को नई कार्यकारिणी मिलेगी या नहीं अथवा राष्ट्रीय स्तर पर पदाधिकारियों के फेरबदल के कयासों से उत्तराखंड में पार्टी की अंदरूनी सियासत गर्मा गई है।

By Edited By: Published: Tue, 03 Sep 2019 11:01 PM (IST)Updated: Wed, 04 Sep 2019 08:42 AM (IST)
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की नई कमेटी को लेकर असमंजस
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की नई कमेटी को लेकर असमंजस

देहरादून, राज्य ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस को नई कार्यकारिणी मिलेगी या नहीं, अथवा राष्ट्रीय स्तर पर पदाधिकारियों के फेरबदल के कयासों से उत्तराखंड में पार्टी की अंदरूनी सियासत गर्मा गई है। इस कुहासे को छांटने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह नई दिल्ली का रुख कर सकते हैं। 

loksabha election banner

प्रदेश में कांग्रेस के सामने इस वक्त पंचायत चुनाव की चुनौती है। इस चुनाव में पार्टी के तमाम धड़ों व क्षत्रपों के एकजुट होने का दावा तो किया जा रहा है, लेकिन गाहे-बगाहे नेताओं के बीच छत्तीस का आंकड़ा भी देखने को मिल रहा है। इसी खींचतान का नतीजा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह अब तक अपनी नई कार्यकारिणी का गठन नहीं कर पाए हैं। 

हालांकि प्रदेश अध्यक्ष बने हुए प्रीतम सिंह को दो साल से ज्यादा वक्फा गुजर चुका है। इस बीच प्रदेश में सहकारिता चुनाव, नगर निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में प्रदेश में पार्टी की नई कार्यकारिणी अस्तित्व में आएगी या पुरानी व्यवस्था ही जारी रहेगी, इसे लेकर असमंजस बरकरार है। 

यह भी पढ़ें: कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय पर दर्ज चार मुकदमे सरकार ने लिए वापस

कांग्रेस अध्यक्ष की कमान सोनिया गांधी के हाथों में आने के बाद कांग्रेस कार्यसमिति के भंग होने की चर्चाएं हैं। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह बुधवार को नई दिल्ली का रुख कर सकते हैं। माना जा रहा है कि नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व अन्य शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को लेकर भी फैसला हो सकता है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 71 में से महज 25 माननीयों ने दिया संपत्ति का ब्योरा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.