राहुल ने दी सबको साथ लेकर चलने की नसीहत
राज्य ब्यूरो, देहरादून कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की ताजपोशी के मौके पर नई दिल्ली पह
राज्य ब्यूरो, देहरादून
कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की ताजपोशी के मौके पर नई दिल्ली पहुंचे प्रदेश के कांग्रेस नेताओं से नवनियुक्त अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सबको साथ लेकर चलने की नसीहत दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राहुल गांधी को उत्तराखंड आने का न्योता भी दिया।
प्रदेश के तमाम कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में शनिवार को नई दिल्ली स्थित दस जनपथ आवास में कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर प्रीतम सिंह ने वरिष्ठ नेताओं के राहुल को उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया। प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड आने का आश्वासन दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल को राज्य सरकार के कामकाज और प्रदेश कांग्रेस संगठन की गतिविधियों व कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए अधिक मेहनत करने और सबको साथ लेकर आगे बढ़ने को कहा है। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, सांसद प्रदीप टम्टा व महेंद्र सिंह माहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल, मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, विधायक काजी निजामुद्दीन, हरीश धामी, पूर्व विधायक सरिता आर्य, महामंत्री राजपाल सिंह बिष्ट, राजेंद्र भंडारी, कार्यक्रम समन्वयक राजेंद्र शाह, प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी, भुवन कापड़ी, अजय सिंह, पुष्कर दुर्गापाल, गिरीश पुनेड़ा, नवीन पयाल, पूनम भगत, आशा टम्टा, सुनीता सिंह, सूरज राणा मौजूद रहे।