पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए
गढ़ी कैंट स्थित डाकरा चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोवा राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।
देहरादून, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी, मसूरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा गढ़ी कैंट स्थित डाकरा चौक में गोवा राज्य के मुख्यमंत्री एवं देश के पूर्व रक्षा मंत्री रहे मनोहर पर्रिकर के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।
डाकरा चौक में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मसूरी विधायक गणेश जोशी ने आखिरी सांस तक संघर्ष करने वाले भारत माता के महान सपूत को नमन करते हुए उनकी प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने श्रद्धांजलि सभा में मनोहर पर्रिकर से जुड़ी हुई बातों को याद करते हुए कहा कि उनके जैसा महान व्यक्ति न कभी था न होगा। सरल स्वभाव के धनी एवं व्यक्तिगत रुचि से कार्य करने वाले पर्रीकर हमेशा ही देशवासियों के दिलों में याद रहेंगें। पार्टी संगठन के लिए भी उनका अभूतपूर्व सहयोग रहा। बाल्यकाल से ही वह आरएसएस की शाखाओं में जाते थे और एक महान विचारक के रुप में उन्होंने देश की सेवा की।
उन्होंने कहा कि देश भर में पिछले कई दशकों से लटकी हुई वन रैंक वन पेंशन की समस्या को भी उनके की रक्षा मंत्रित्वकाल में सुलझाया गया। पहली बार दुश्मन देश में सर्जिकल स्ट्राइक भी इसी महान व्यक्तिव की लीडरशिप में हुई। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के लिए भी उनका अहम योगदान रहा। आम जनमानस का प्रेम उनके साथ रहा। माताओं-बहनों का असीम प्रेम उनके साथ हमेशा रहा।
उन्होनें बताया कि एक बार मुझे ज्ञात हुआ कि वह मसूरी आये हैं। मैंने दूरभाष पर वार्ता की और बताया कि मैं मसूरी का विधायक हूं और आपसे मिलना चाहता हॅू किन्तु अभी मैं देहरादून में हूं। उन्होंने कहा कि आप देहरादून में ही रुकिये, मैं आपसे मिलने वहीं आ रहा हॅू। मुझे आज भी उनके हवाई चप्पल, हॉफ बाजू की कमीज एवं साधारण कपड़े याद आते हैं।
भाजपा के मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल ने भी सभा को संबोधित कर दिवंग्त आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु गुप्ता, अनुज रोहिला, सिकन्दर सिंह, राजीव गुरुंग, राज्यमंत्री टीडी भूटिया, पीबीओआर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट, प्रभा शाह, बेला गुप्ता, ममता गुरुंग आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: पर्रीकर की बेदाग छवि और सहज व्यक्तित्व का दून भी था कायल
यह भी पढ़ें: महान आलोचक नामवर सिंह का उत्तराखंड से था गहरा नाता, जनिए