Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पौड़ी : मैक्स वाहन दुर्घटना में हुई थी छह की मौत, चालक के वाहन पर नियंत्रण खोने की जताई आशंका

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Tue, 26 Apr 2022 09:00 PM (IST)

    बीते सोमवार को चाकीसैंण तहसील क्षेर्त्रांगत स्योली मल्ली मोड पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन में छह लोगों की मौत हो गई थी। आज मंगलवार को संभागीय परिवहन विभाग क ...और पढ़ें

    Hero Image
    संभागीय परिवहन विभाग ने मैक्स वाहन दुर्घटना का कारण वाहन पर चालक का नियंत्रण खोने की आशंका जताई है।

    जागरण संवाददाता, पौड़ी। संभागीय परिवहन विभाग ने चाकीसैंण तहसील क्षेर्त्रांगत हुई मैक्स वाहन दुर्घटना का कारण वाहन पर चालक का नियंत्रण खोने की आशंका जताई है।

    मंगलवार को विभाग की टीम ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा दुर्घटना से जुड़े कारणों की पड़ताल की। बताया गया कि यह मार्ग कच्चा होने के साथ ही जिस स्थान पर घटना घटी वहां ढलान भी है।

    खाई में गिरा था मैक्‍स वाहन

    काबिलेगौर है कि बीते सोमवार की सायं को चाकीसैंण तहसील क्षेर्त्रांगत सिलोली गांव से एक बरात डोबरी गांव गई थी। वापसी में यह वाहन स्योली मल्ली मोड पर दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। जिसमें कुल 15 लोग सवार बताए गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुर्घटना में छह लोगों की हुई थी मौत

    इस वाहन दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि रेस्क्यू कर निकाले गए छह घायलों का उपचार पहले स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में किया गया। कुछ घंटे बाद उन्हें जिला चिकित्सालय पौड़ी रैफर किया गया।

    वाहन और दुर्घटना स्थल का किया मौका मुआयना

    पौड़ी चिकित्सालय से चिकित्सकों ने तीन घायलों को उसी रोज रात्रि को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। भीषण वाहन दुर्घटना की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मंगलवार को संभागीय परिवहन विभाग के संभाग निरीक्षण आनंद बर्धन ने वाहन व दुर्घटना स्थल का मौका मुआयना किया।

    जांच में सामने आई ये बातें

    जांच में पाया गया कि जिस स्थान पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ वह कच्चा मार्ग है। इसके अलावा मार्ग पर साइड रैलिंग व पैराफिट भी नहीं पाए गए। संभाग निरीक्षक आनंद बर्धन ने बताया कि वाहन चालक द्वारा वाहन से नियंत्रण खो देना दुर्घटना का कारण हो सकता है।

    रिपोर्ट उच्‍च अधि‍कारियों को भेजी जा रही

    उन्होने बताया कि इस संबंध में घायलों से भी बातचीत की गई तो किसी ने भी वाहन चालक द्वारा वाहन को तेजी से चलाने की बात नहीं कही। कहा कि पूरी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।