Move to Jagran APP

कांग्रेस में आज से शुरू होगा सिंबल का वितरण

नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस के सिंबल गुरुवार से बंटने शुरू हो जाएंगे। कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह को सिंबल वितरण के लिए अधिकृत किया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Oct 2018 10:42 PM (IST)Updated: Wed, 17 Oct 2018 10:42 PM (IST)
कांग्रेस में आज से शुरू  होगा सिंबल का वितरण
कांग्रेस में आज से शुरू होगा सिंबल का वितरण

राज्य ब्यूरो, देहरादून

loksabha election banner

नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस के सिंबल गुरुवार से बंटने शुरू हो जाएंगे। कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह को सिंबल वितरण के लिए अधिकृत किया है। जिले या मंडल स्तर पर सिंबल वितरण के लिए पदाधिकारियों को जिम्मा गुरुवार तक सौंपा जाएगा। उधर, गढ़वाल मंडल में विभिन्न जिलों में निकाय प्रत्याशियों की सूची पर अंतिम सहमति के लिए गुरुवार को प्रदेश मुख्यालय में विधायकों, पूर्व विधायकों एवं विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के साथ राय मशविरा किया जाएगा। आम सहमति के आधार पर चुने जाने वाले प्रत्याशियों की सूची एक-दो दिन में जारी होगी।

कांग्रेस नगर निकाय चुनाव अपने सिंबल पर लड़ने जा रही है। राज्य के कुल 84 नगर निकायों में अध्यक्षों एवं वार्ड सदस्यों को सिंबल वितरण का कार्य गुरुवार से प्रारंभ होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को इस संबंध में बुधवार को कांग्रेस हाईकमान की हरी झंडी मिल गई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलौत की ओर से सिंबल वितरण का जिम्मा प्रदेश अध्यक्ष को दिया गया है। इसके साथ ही यह भी तय हो गया है कि प्रत्याशियों को टिकट वितरण में प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका अहम रहने वाली है। हालांकि हाईकमान की ओर से सभी को एकजुट और आम सहमति से निर्णय लेने की हिदायत पहले ही दी जा चुकी है।

प्रदेश कांग्रेस की ओर से निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन को लेकर गढ़वाल मंडल और कुमाऊं मंडल में बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। सूत्रों की मानें तो प्रत्याशियों का चयन किया जा चुका है। हालांकि जिताऊ प्रत्याशियों पर जोर रहने की वजह से अंतिम समय तक सूची में बदलाव की गुंजाइश छोड़ी गई है। पार्टी ने मेयर की सात सीटों पर संभावित प्रत्याशियों पर सहमति बना ली है। इनकी घोषणा जल्द की जाएगी। नगर निगम मेयर पद के लिए महिला आरक्षित तीन सीटों के अलावा एक अन्य सीट भी महिला को देने की तैयारी है। पार्टी काशीपुर सीट पर महिला प्रत्याशी पर दांव खेलने की तैयारी में है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.