विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पद्मश्री योगी एरन की संपत्ति पर हमले का मामला, 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Published: Sun, 25 Oct 2026 08:42 AM (IST)

देहरादून में पद्मश्री डा. योगी एरन की 'जंगल-मंगल' प्रापर्टी में 50 लोगों ने घुसकर तोड़फोड़ और चोरी की। 87 वर्षीय ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र के कुठाल गेट स्थित पद्मश्री डा. योगी एरन की ‘जंगल-मंगल’ प्रापर्टी में करीब 50 लोगों के घुसने, तोड़फोड़ करने और सामान ले जाने के मामले में राजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोप है कि समूह में महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल थे। विरोध करने पर स्टाफ के साथ गाली-गलौज और हाथापाई की गई। आरोपित जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए।

87 वर्षीय डा. योगी ऐरन ने पुलिस को तहरीर में बताया कि 20 अक्टूबर की सुबह करीब 50 लोग पीछे के रास्ते से उनकी जंगल-मंगल प्रापर्टी में घुस आए। शुरुआत में स्टाफ को लगा कि लोग वहां घूमने के लिए आए हैं, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्होंने गाली-गलौज और हाथापाई शुरू कर दी।

आरोप लगाया गया है कि समूह के कुछ लोग प्रापर्टी से सामान उठाकर ले जा रहे थे। स्टाफ ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद वह मौके से चले गए। शिकायतकर्ता के मुताबिक, जाते समय आरोपितों ने परिसर में काफी तोड़फोड़ भी की।

शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना से संबंधित फोटो, वीडियो और आडियो साक्ष्य सुरक्षित हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपनी बुजुर्ग पत्नी के साथ अकेले रहते हैं और घटना के बाद से डरे हुए हैं। उन्होंने अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।