गंगा में डूबने से वृद्ध की मौत
स्वर्गाश्रम में गीता भवन के पास नाव घाट पर गंगा में डूबकर वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
By BhanuEdited By: Published: Fri, 19 Jun 2015 11:55 AM (IST)Updated: Fri, 19 Jun 2015 11:58 AM (IST)
ऋषिकेश। स्वर्गाश्रम में गीता भवन के पास नाव घाट पर गंगा में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे गीता भवन स्थित नाव घाट पर नहा रहे एक वृद्ध अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगे। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से कुछ दूरी पर वृद्ध को बहार निकाला। 108 आपात सेवा की मदद से उनहें ऋषिकेश के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पढ़ें-नदी में नहा रहे तीन युवक बहे, लापता
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें