Move to Jagran APP

महाराष्ट्र के मनोनीत राज्यपाल कोश्यारी ने छोड़ी भाजपा की सदस्यता

महाराष्ट्र का राज्यपाल मनोनीत होने के बाद उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। प्रदेश अध्यक्ष को उन्होंने इस्तीफा सौंपा।

By Edited By: Published: Mon, 02 Sep 2019 08:45 PM (IST)Updated: Tue, 03 Sep 2019 11:53 AM (IST)
महाराष्ट्र के मनोनीत राज्यपाल कोश्यारी ने छोड़ी भाजपा की सदस्यता
महाराष्ट्र के मनोनीत राज्यपाल कोश्यारी ने छोड़ी भाजपा की सदस्यता

देहरादून, राज्य ब्यूरो। महाराष्ट्र का राज्यपाल मनोनीत होने के बाद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वह दिल्ली रवाना हो गए हैं। माना जा रहा कि अगले दो-तीन दिन के भीतर वह महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की शपथ ले सकते हैं। 

loksabha election banner

इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने मनोनीत राज्यपाल कोश्यारी से मुलाकात की। किसी भी राज्य का संवैधानिक प्रमुख किसी दल का सदस्य नहीं होता। इसे देखते हुए महाराष्ट्र का राज्यपाल मनोनीत होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी ने देहरादून में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर मुलाकात करने आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को अपने इस्तीफे से संबंधित पत्र सौंपा। भट्ट ने इसे तुरंत स्वीकार भी कर लिया। 

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि मनोनीत राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी प्रदेश में पार्टी के स्तंभ और सभी के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कोश्यारी के महाराष्ट्र का राज्यपाल मनोनीत किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के प्रति आभार जताया। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के खाते में बड़ी उपलब्धि, महाराष्ट्र से उत्तराखंड के संबंध मजबूत करेंगे कोश्यारी

इस दौरान भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बलजीत सोनी, मनोनीत राज्यपाल कोश्यारी के परिवार के सदस्य और कार्यकर्ता मौजूद थे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भी मनोनीत राज्यपाल कोश्यारी से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के लंबे राजनीतिक अनुभव एवं कुशल प्रशासन का लाभ महाराष्ट्र को मिलेगा।

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड के पूर्व सीएम कोश्यारी को बनाया गया महाराष्ट्र का राज्यपाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.