केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के परिजनों ने की गंगा आरती
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की पत्नी कंचन नितिन गडकरी 15 सदस्यीय महिलाओं के दल के साथ परमार्थ निकेतन पहुंची। यहां उन्होंने गंगा आरती में हिस्सा लिया।
ऋषिकेश, [जेएनएन]: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की पत्नी कंचन नितिन गडकरी ने परमार्थ निकेतन पहुंचकर गंगा आरती की। उन्होंने कहा कि मां गंगा के आचमन से निर्मलता की अनुभूति होती है।
कंचन नितिन गडकरी 15 सदस्यीय महिलाओं के दल के साथ परमार्थ निकेतन पहुंची। उन्होंने आश्रम परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज से आश्रम द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की जानकारियां भी ली।
यह भी पढ़ें: मन की एकाग्रता के लिए योग और ध्यान जरूरी
बातचीत में कंचन नितिन गडकरी ने कहा कि मातृशक्ति हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिसे बढ़ाने की जरूरत है। इस दौरान स्वामी मुनि महाराज ने कहा कि मातृशक्ति के कंधों पर परिवार निर्माण के साथ ही स्वच्छ और स्वस्थ राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी भी है।
यह भी पढ़ें: गोपाष्टमी पर गाय माता का किया पूजन
अत: हम सबको मिलकर प्रदूषण मुक्त राष्ट्र के निर्माण में योगदान देना होगा। उन्होंने परमार्थ घाट पर होने वाली सांध्यकालीन गंगा आरती में भी भाग लिया। स्वामी चिदानंद महाराज ने कंचन नितिन गडकरी को शिवत्व का प्रतीक रुद्राक्ष का पौधा भी भेंट किया।
यह भी पढ़ें: ऋषिकेश पहुंचे फिल्म अभिनेता चंद्रचूढ़, गंगा आरती की