Move to Jagran APP

न्यूज बुलेटिनः रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें

रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें। जिसमें आपको हर वो बड़ी खबर मिलेगी, जो आपसे सरोकार रखती है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Wed, 13 Dec 2017 08:55 PM (IST)Updated: Thu, 14 Dec 2017 02:49 AM (IST)
न्यूज बुलेटिनः रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें
न्यूज बुलेटिनः रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें

गैरसैंण को राजधानी बनाने की भाजपा-कांग्रेस में नहीं इच्छाशक्ति

loksabha election banner

जेएनएन, देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट का कहना है कि गैरसैंण को राज्य की स्थायी राजधानी बनाने की इच्छाशक्ति न पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में थी और न वर्तमान भाजपा सरकार में है। इन दोनों पार्टियों ने बारी-बारी सत्ता पर काबिज होकर गैरसैंण के नाम पर जनता को छला है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर यूकेडी आंदोलन तेज करेगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

2. यौन उत्पीड़न निवारण समिति गठित करने के दिए निर्देश

जेएनएन, देहरादून। महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा ने औद्योगिक संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि चार कंपनियां ऐसी हैं जिनमें यौन उत्पीड़न निवारण समिति का गठन नहीं किया गया है। जिसपर उन्होंने नाराज़गी जाहिर की।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

3. गोमुख से झील हटाने को सरकार ले इसरो और एनडीआरएफ की मदद

जेएनएन, नैनीताल। हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि गोमुख ग्लेशियर के पास ग्लेशियर पिघलने से बनी झील को हटाने के लिए इसरो और एनडीआरएफ की मदद ली जाए। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति केएम जोसफ और न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की खंडपीठ ने इस मामले मे सरकार की बेरुखी पर नाराजगी प्रकट की है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

4. औली में विदेशी इंजीनियर करेंगे स्नो मेकिंग मशीन की मरम्मत

जेएनएन, जोशीमठ। स्नो मेकिंग मशीन समेत अन्य उपकरणों की मरम्मत के लिए दो फ्रांस और एक भारतीय इंजीनियर औली पहुंच चुके हैं। इंजीनियरों का दावा है कि वे समय से पहले सभी उपकरणों को सुचारू कर कर दिया जाएगा। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

5. राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्र‍तियोगिता में कनिष्का व प्रिया ने जीता कांस्य पदक

जेएनएन, अल्मोड़ा। कर्नाटक में हुई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के दो खिलाड़ि‍यों कनिष्का तथा प्रिया ने कांस्य पदक जीते। इन खिलाड़ि‍यों की उपलब्धि पर स्पोटर्स ताइक्वांडो एकेडमी ने प्रसन्नता जताई है। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

उत्तराखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.