Move to Jagran APP

न्यूज बुलेटिनः रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें

रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें। कुमाऊं की ऊंची चोटियों पर भारी हिमपात हुआ है। पिथौरागढ़ जिले में भारी बर्फबारी से थल-मुनस्यारी मार्ग नौ घंटे बंद रहा।

By Sunil NegiEdited By: Published: Tue, 12 Dec 2017 08:47 PM (IST)Updated: Tue, 12 Dec 2017 10:33 PM (IST)
न्यूज बुलेटिनः रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें
न्यूज बुलेटिनः रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें

बर्फबारी से नौ घंटे बंद रहा थल-मुनस्यारी मार्ग

prime article banner

जेएनएन, हल्द्वानी। कुमाऊं की ऊंची चोटियों पर भारी हिमपात हुआ है। पिथौरागढ़ जिले में भारी बर्फबारी से थल-मुनस्यारी मार्ग नौ घंटे बंद रहा। स्नोकटर से बर्फ हटाए जाने के बाद आवागमन सुचारु हो सका। पर्वतीय जिलों से लेकर तराई-भाबर तक बारिश हुई और चम्पावत समेत कुछेक स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई है। इससे ठंड में इजाफा हो गया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

2. रिटायर नौकरशाहों की मुख्य सूचना आयुक्त पद पर नियुक्ति क्यों: हार्इकोर्ट

जेएनएन, नैनीताल। हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से सवाल पूछा है कि मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर रिटायर्ड नौकरशाहों की नियुक्ति ही क्यों जाती है। कोर्ट ने सरकार से इस मामले में विस्तृत हलफनामा दाखिल करने को कहा है। कोर्ट ने मुख्य सूचना आयुक्त शत्रुघ्न सिंह की नियुक्ति को चुनौती देती जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

3. पहाड़ी से भूस्खलन होने से यमुनोत्री राजमार्ग बंद

जेएनएन, उत्‍तरकाशी। बीती सोमवार देर रात से यमुनाघाटी में हो रही बारिश से क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी बढ़ गई है। बारिश के कारण देर रात से यमुनाघाटी में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। ओजरी के डबरकोट में पहाड़ी से भूस्खलन होने से यमुनोत्री राजमार्ग बंद हो गया। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

4. उत्तराखंड के विकास को राज्य-केंद्र सरकार एकसाथ

जेएनएन, देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नर्इ दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान चारधाम ऑल वेदर रोड की प्रगति के साथ ही रामनगर-कर्णप्रयाग राज्य राजमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की अपील की। इसके साथ ही राज्य के कुछ अन्य राजमार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग में बदलने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि ऑल वेदर रोड का निर्माण कार्य प्रगति पर है और केंद्र सरकार से संसाधनों के विकास के लिए पूर्ण सहयोग मिल रहा है।  

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

5. धोखाधड़ी कर कंपनी के पार्टनर ने ठग लिए 37 लाख

जेएनएन, उधमसिंह नगर। कोर्ट के आदेश पर मध्य प्रदेश निवासी दंपती के खिलाफ 37.10 लाख रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया है।  मोहल्ला सुभाषनगर निवासी अरुण कुमार उपाध्याय पुत्र गोपाल शर्मा ने बताया कि उन्होंने बारादरी चौराहा ईदगाह के पास आदर्श सीड्स गांधी रोड मयूर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश निवासी कमल जैन पुत्र सुभाष जैन के साथ मिलकर कुछ साल पहले महुआखेड़ागंज स्थित अलकनंदा पाइप एंड टैक्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी खोली। जब कभी वह कंपनी जाकर उससे काम के बारे में पूछता था। तो वह सब कुछ सही चलने की बात कहता था। बताया कि कुछ माह पहले कमल ने अपनी पत्नी रेनू के अकाउंट में 22 लाख 17 हजार 829 रुपये ट्रांसफर कर दिए। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

उत्तराखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.