न्यूज बुलेटिनः रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें
रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें। केदारनाथ पहुंचे सीएम ने पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। वहीं, कलियर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों में झलकेगी पहाड़ी शैली
जेएनएन, रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर सरकार इस कदर संजीदा है कि पिछले दो माह में दो बार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीन बार मुख्य सचिव उत्पल कुमार कार्यों का निरीक्षण कर चुके हैं। शनिवार को केदारनाथ पहुंचे मुख्यमंत्री ने करीब दो घंटे तक पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में पहाड़ी की शैली की झलक दिखाई देगी। उनके साथ मुख्य सचिव भी थे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2. स्कूल के औचक निरीक्षण को पहुंचे शिक्षा मंत्री, मिली कर्इ खामियां
जेएनएन, रुड़की। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें स्कूल में कर्इ तरह की अनियमितताएं देखने को मिली। जिसपर नारजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कार्रवार्इ के निर्देश दिए हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
3. शूटर दादी व मिस इंडिया एशिया पैसेफिक ने दिए सफलता के टिप्स
जेएनएन, देहरादून। देश में शूटर दादी के नाम से विख्यात प्रकाशी तोमर और मिस इंडिया एशिया पैसेफिक की अनुकृति गुसाईं ने शनिवार को पुलिस लाइन में दून के विभिन्न स्कूलों से आई छात्रों से रूबरू होकर उन्हें सफलता के टिप्स दिए। महिला सुरक्षा एवं जागरुकता अभियान के समापन समारोह में शिरकत करने पहुंची थी। शूटर दादी के साथ आईं उनकी निशानेबाज बेटी सीमा तोमर ने भी छात्राओं का हौसला बढ़ाया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
4. इंजीनियरिंग की राह छोड़ चुनी देश सेवा, सेना में बने अफसर
जेएनएन, अल्मोड़ा। विकासखंड के तल्ली मिरई के कौशल जोशी ने देश सेवा के लिए इंजीनियरिंग की राह को छोड़ा। आज देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी से पास आउट होकर वह सेना में ऑफिसर बन गए हैं। कौशल के सेना में अधिकारी बनने पर पैतृक गांव में खुशी का माहौल है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
5. प्रेम जाल में फंसाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
जेएनएन, हरिद्वार। किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ कलियर में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने छह युवकों के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ को छापेमारी की है।