न्यूज बुलेटिनः रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें
रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें। हाई कोर्ट ने 2013 में केदारनाथ में आई आपदा के मामले में सरकार को 18 दिसंबर तक जवाब पेश करने को कहा है।
केदारघाटी से शवों को निकलवाकर अंतिम संस्कार करे सरकार
जेएनएन, नैनीताल। हाई कोर्ट ने 2013 में केदारनाथ में आई आपदा के मामले में सरकार को 18 दिसंबर तक जवाब पेश करने को कहा है। अगली सुनवाई 18 दिसम्बर नियत की है। न्यायमूर्ति राजीव शर्मा व न्यायमूर्ति आलोक सिंह की खंडपीठ में मामले की सुनवाई हुई।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2.हाई कोर्ट ने भाजपा विधायक और उनकी पत्नी को भेजा नोटिस
जेएनएन, नैनीताल। हाई कोर्ट ने रुड़की के भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा व उनकी पत्नी को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब पेश करने के आदेश दिए है। रिद्वार निवासी धरमवीर सैनी ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा है कि रुड़की के विधायक प्रदीप बत्रा व उनकी पत्नी द्वारा सरकार की नजूल भूमि पर माल का निर्माण अवैध तरीके से किया गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
3. सड़क दुर्घटना में पंतनगर विवि के कर्मचारी की मौत
जेएनएन, पंतनगर। किसी वाहन की चपेट में आने से पंतनगर विश्वविद्यालय के कर्मचारी की मौत हो गई। वह इसी माह सेवानिवृत्त होने वाले थे। जानकारी के अनुसार फूलबाग सेंटर निवासी एनसी कांडपाल पंतनगर विश्वविद्यालय स्थित प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में लैब अटेंडेंट के पद पर कार्यरत थे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
4. प्रशासन ने आत्मबोधानंद को अस्पताल में भर्ती कराया
जेएनएन, हरिद्वार। गंगा में खोले गए खनन एवं स्टोन क्रशरों को बंद कराने की मांग को लेकर तप (अनशन) कर रहे मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती के शिष्य आत्मबोधानंद को जिला प्रशासन की टीम ने गुरुवार सुबह जबरन उठा लिया। आत्मबोधानंद के गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें देहरादून के दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एडीएम प्रशासन के आदेश पर यह कार्रवाई की गई।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
5.नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने युवक को गोली मारी, गंभीर घायल
जेएनएन, काशीपुर। लूट के इरादे से घर में घुसने का प्रयास कर रहे नकाबपोश हथियारबंद पांच बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर घायल का इलाज चल रहा है।