न्यूज बुलेटिनः रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें
रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें। जिसमें आपको हर वो बड़ी खबर मिलेगी, जो आपसे सरोकार रखती है।
किसानों की पीड़ा से सरकार वाकिफ: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत
जेएनएन, डोर्इवाला। डोईवाला चीनी मिल में वर्ष 2017-18 के लिए गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ हो गया है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गन्ना क्रेन का बटन दबाने के साथ ही उसमें गन्ने की पूली डालकर इसकी विधिवत शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने मिल में गन्ने की आपूर्ति करने वाले किसान को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के मुद्दे पर संवेदनशील है। शीघ्र ही किसानों का संपूर्ण गन्ने का भुगतान कर दिया जाएगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2. नवजात की मौत के मामले की होगी मजिस्ट्रेटी जांच
जेएनए, पिथौरागढ़। प्रसव के बाद हुई शिशु की मौत के मामले की अब मजिस्ट्रेटी जांच होगी। जिलाधिकारी ने इस मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
3. अब अगर जलाया कूड़ा तो भरनी पड़ेगी हर्जाने की इतनी रकम
जेएनएन, रुड़की। कूड़ा एकत्रित कर उसे जलाने वाले लोगों के खिलाफ निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। अब कोई व्यक्ति कूड़ा जलाते हुए पकड़ा जाता है तो उस पर पांच हजार रुपये तक का जुर्माना किया जाएगा। कूड़ा जलाने वाला व्यक्ति नगर निगम का कोई कर्मचारी होगा तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। निगम ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
4. सड़क दुर्घटना में घायल बराती ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
जेएनएन, बागेश्वर। अस्पताल में भर्ती एक घायल युवक ने दम तोड़ दिया है। ये युवक कुछ दिन पहले एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और युवक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान युवक की मौत हो गर्इ।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
5. नशे में शोले फिल्म का वीरू बना युवक, फैक्ट्री की छत पर चढ़ा
जेएनएन, हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक फैक्ट्री कर्मचारी नशे की हालत में शोले फिल्म के वीरू की तरह फैक्ट्री की छत पर चढ़ गया। छत पर शोर मचाते हुए युवक कहने लगा कि मैं नीचे कूद रहा हूं। इससे फैक्ट्री कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और कर्मचारियों व पुलिसकर्मियों ने मान मनौवल कर बमुश्किल उसे नीचे उतरा। पुलिस ने बाद में शांति भंग में चालान कर दिया।